फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News Rare four-horned deer captured in cameras installed in Nauradehi Sanctuary

Sagar News: नौरादेही अभ्यारण्य में लगे कैमरों में कैद हुआ दुर्लभ चौसिंगा मृग, टाइगर रिजर्व प्रबंधन में उत्साह

Mon, 10 Jun 2024 04:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 04:01 PM IST
सार

अपनी जैव विविधता के लिए जाने जाना वाला नौरादेही (महारानी दुर्गावती) अभ्यारण्य से एक और खुशखबरी सामने आई है। नौरादेही टाइगर रिजर्व सागर में बाघों की गणना के लिए लगाए गए कैमरा ट्रैप में विलुप्तप्राय प्रजाति चौसिंगा कैद हुआ है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद टाइगर रिजर्व प्रबंधन में उत्साह का माहौल है। 

विज्ञापन
Sagar News Rare four-horned deer captured in cameras installed in Nauradehi Sanctuary
चौसिंगा मृग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सातवें और सबसे बड़े टाइगर रिजर्व वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व से बड़ी खुशखबरी आई है। यहां बाघों की गणना के लिए लगाए गए कैमरा ट्रैप में विलुप्तप्राय प्राणी चौसिंगा कैद हुआ है। कैमरा ट्रैप में चौसिंगा की तस्वीर सामने आने पर टाइगर रिजर्व प्रबंधन में उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन


चौसिंगा भारत में पाया जाने वाला एक विलुप्तप्राय मृग है। नौरादेही टाइगर रिजर्व में चौसिंगा नजर आने से काफी उम्मीद बढ़ी है। प्रकृति संरक्षण के लिए समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था IUCN (International Union for Conservation of Nature) ने अपनी रेड अलर्ट सूची में रखा है। भारत सरकार ने भी वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत चौसिंगा को बाघ के साथ एक ही श्रेणी की संरक्षित सूची में रखा है।
विज्ञापन




जानिए चौसिंगा के बारे में
चौसिंगा एशिया महाद्वीप में भारत और नेपाल में पाए जाने वाला मृग है। नेपाल में भी इसकी संख्या काफी कम है। इसका वैज्ञानिक नाम टेटाटेरस क्वाड्रिकारनिस है। यह एक खूबसूरत छोटे आकार का मृग है। जन्म के कुछ समय बाद चौसिंगा के दो सींग आते हैं। व्यस्क होने पर दो सींग और निकल आते हैं। चार सींग केवल नर चौसिंगा में पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके दो सींग सामान्य तौर पर कान के बीचों-बीच और दो सींग आगे माथे की तरफ पाए जाते हैं।खास बात ये है कि इसकी सबसे ज्यादा संख्या बुंदेलखंड में ही पन्ना टाइगर रिजर्व में है। अब नौरादेही टाइगर रिजर्व में चौसिंगा के नजर आने के बाद माना जा रहा है कि बुंदेलखंड विलुप्तप्राय चौसिंगा की पसंदीदा जगह है और इधर इसके संरक्षण के लिए प्रयास किया जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed