फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Five accidents took place on Sagar Bina road in a day five people died

Sagar News: सागर बीना सड़क मार्ग पर दिन भर में हुए पांच सड़क हादसे, पांच लोगों की मौत

Sat, 27 Apr 2024 10:06 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 27 Apr 2024 10:06 AM IST
सार

सागर बीना रोड पर शुक्रवार को चार घंटे में पांच सड़क हादसे हुए। इन दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Sagar News: Five accidents took place on Sagar Bina road in a day five people died
सागर में अलग-अलग हादसों में पांच की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार का दिन सागर बीना रोड पर सड़क हादसों का दिन रहा। चार घंटे में यहां अलग-अलग स्थान पर पांच सड़क हादसे हुए। इन दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


पहला सड़क हादसा दोपहर करीब 12 बजे जरूवाखेड़ा पुलिस चौकी अंतर्गत गाटर बाई पुलिया के पास हुआ। जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला और तीन पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला के साथ एक 9 महीने की बच्ची थी, गनीमत रही कि हादसे में बच्ची को चोट नहीं आई। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


दूसरा: ट्रैक्टर समेत चाल पुलिया में गिरा 
जरूवाखेड़ा: खुरई ग्रामीण थाना अंतर्गत रेलवे गेट नंबर 11 के ओवर ब्रिज के बाद पुलिया में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर सागर की तरफ से खुरई की ओर जा रहा था। हादसे में पड़रई निवासी एक घायल हो गया, जिसकी हालात गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा: दो बाइकों टक्कर, महिला सहित दो की मौत  
जरूवाखेड़ा: नरयावली थाना अंतर्गत ग्राम किशनपुरा के पास बेलाई घाट तिराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने से भिडंत हो गई। हादसे में एक महिला और दो पुरुषों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।  दोनों बाइक चालक हनोता और सागर के निवासी हैं। 

चौथी: ईको कार और बाइक की टक्कर, रेलवे कर्मचारी घायल
खुरई ग्रामीण थाना अंतर्गत बनहट और जरूवाखेड़ा के बीच ईको क्रमांक mp15cc2319 और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में पड़रई निवासी रेलवे कर्मचारी घायल हो गया। 


पांचवीं: ऑल्टो कार टकराई प्रतीक्षालय से
जरूवाखेड़ा: सागर बीना रोड के पास पाली तिग्गडा पर आल्टो कार के सामने अचानक एक गाय आ गई। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर प्रतीक्षालय से टकरा गई। हादसे में प्रतीक्षालय और कार क्षतिग्रस्त हो गई।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed