फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Farmers maize crop got spoiled due to spraying of medicine

Sagar News: दवाई के छिड़काव से खराब हो गई मक्का की फसल, किसानों ने शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

Mon, 26 Aug 2024 09:34 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 26 Aug 2024 09:34 AM IST
सार

रहली के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि मादरा ग्राम से किसान की शिकायत मिली है, जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। जिले से कृषि वैज्ञानिकों की टीम जांच के लिए तैनात की गई है।

विज्ञापन
Sagar News: Farmers maize crop got spoiled due to spraying of medicine
खराब हो गई मक्का की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के रहली के रहने वाले दो किसानों को मक्का की फसल पर टॉनिक (दवाई) का छिड़काव करना महंगा पड़ गया। दवा के दुष्प्रभाव से उनकी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। इससे परेशान किसानों ने दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कृषि अधिकारियों से शिकायत की है।

विज्ञापन


जिले के रहली ब्लॉक के ग्राम मादरा और जूना से दो मामले सामने आए हैं, जहां किसानों ने अलग-अलग दुकानों से दवा खरीदी थी और मक्का की फसल पर छिड़काव किया था। लेकिन, दवा का उल्टा असर हुआ, जिससे फसल बढ़ने के बजाय नष्ट हो गई और किसान ठगे से रह गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मादरा ग्राम के किसान नोखेलाल उर्फ राजेश लोधी निवासी कासल पिपरिया ने रहली के खमरिया रोड की एक दुकान से दवाई खरीदी थी। उन्होंने इसका छिड़काव अपनी 5 एकड़ भूमि में लगी मक्का की फसल पर किया था। दवा विक्रेता द्वारा एक खेत में डेमो भी किया गया था। लेकिन, छिड़काव के बाद पौधे सूखने लगे और पूरी 5 एकड़ की फसल नष्ट हो गई। साथ ही, डेमो वाले पौधे भी सूख गए। किसान ने शिकायती आवेदन में करीब 2 लाख रुपए का नुकसान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला ग्राम जूना का है, जहां किसान अजय जैन ने रहली-सागर रोड स्थित एक दुकान से दवाई खरीदी थी, जिसका अपने 8 एकड़ के खेत में छिड़काव किया था। इसके बाद किसान की फसल सूख गई। किसान ने इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई है। दोनों किसानों ने कृषि अधिकारियों से दवा विक्रेताओं पर कार्रवाई करने और उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।


जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी
मामले को लेकर रहली के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि मादरा ग्राम से किसान की शिकायत मिली है, जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। जिले से कृषि वैज्ञानिकों की टीम जांच के लिए तैनात की गई है। विक्रेता से भी सैंपल कलेक्ट किया जाएगा। जूना ग्राम की कोई भी शिकायत अभी नहीं मिली है। अगर, शिकायत मिलती है तो नियमानुसार जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed