{"_id":"66afa33bb552fb5bab021c55","slug":"sagar-news-fake-goods-manufacturing-factory-busted-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: नकली सामान बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, छापामारी में पुलिस ने जब्त किया खाद, ऑयल और ग्रीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: नकली सामान बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, छापामारी में पुलिस ने जब्त किया खाद, ऑयल और ग्रीस
Sun, 04 Aug 2024 09:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 04 Aug 2024 09:20 PM IST
सार
पुलिस ने यहां पर ऑयल, ग्रीस सहित यूरिया जब्त किया है, जिसकी कीमत एक लाख 33 हजार रुपये आंकी गई है। पकड़े गए व्यक्ति के पास से फैक्ट्री संचालन का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला है।
विज्ञापन
फैक्ट्री में कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर शहर की मोतीनगर थाना पुलिस ने शहर के बड़ा करीला इलाके में एक फैक्ट्री में छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली खाद, नामी कंपनियों का नकली ऑयल तथा नकली ग्रीस जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी मौके से पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी का नाम कृष्ण कुमार रावत है। यह अवैध फैक्ट्री इसी शख्स की बताई जा रही है।
विज्ञापन
मोतीनगर टीआई जसवंत सिंह ने बताया कि उन्हें इस इलाके में होने वाली अवैध गतिविधि की जानकारी मुखबिर के माध्यम से मिली थी। इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस फैक्ट्री के गोदाम से पुलिस को बड़ी मात्रा में अमानक यूरिया और विभिन्न कंपनियों का नकली ऑयल 20 लीटर के डिब्बों में पैक मिला है। यहां ऑयल से भरी और खाली बाल्टियां मिली हैं, जिन पर अलग-अलग कंपनियों के रैपर लगे हैं। 6 से 7 नीले रंग की प्लास्टिक टंकी में यूरिया मिला हुआ पानी मिला है।
विज्ञापन
छापे के दौरान गिरफ्त में आए व्यक्ति के पास फैक्ट्री संचालन का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस ने धारा 318(4)के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यहां पर ऑयल, ग्रीस सहित यूरिया जब्त किया है, जिसकी कीमत एक लाख 33 हजार रुपये आंकी गई है। इस पूरे मामले में पुलिस अभी फैक्ट्री संचालक से पूछताछ में लगी हुई है।
विज्ञापन
