फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Employees of Khurai Municipality collected one lakh from salary, donated for purchasing straw in t

Sagar News: खुरई नगर पालिका के कर्मचारियों ने वेतन से जुटाए एक लाख, गोशाला में भूसा खरीदी के लिए किया दान

Fri, 22 Mar 2024 02:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 22 Mar 2024 02:18 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सागर जिले की खुरई नगर पालिका के कर्मचारियों ने अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने गोशाला में गायों के भूसे के लिए अपने वेतन से एक लाख रुपये की राशि जुटाई और दान की है। 

विज्ञापन
Sagar News: Employees of Khurai Municipality collected one lakh from salary, donated for purchasing straw in t
खुरई नगर पालिका के स्टाफ ने गोशाला के लिए एक लाख रुपये जुटाए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले की खुरई नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी स्वेच्छा से वेतन से राशि देकर एक लाख रुपये जुटाए हैं। यह राशि हनौता गोशाला में गायों के लिए भूसा खरीदने में इस्तेमाल होगी। 
विज्ञापन


मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गेश सिंह और नोडल अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गौवंश के प्रति संवेदनाएं रखना हम सबका मानवीय कर्तव्य है। खुरई नगर के गणमान्य नागरिकों ने अपने-अपने स्तर से निरंतर सहयोग हनौता गोशाला को प्राप्त होता है। इसी क्रम में हमारे अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी गोवंश के प्रति प्रेम रखते हुए सहयोग करने का निर्णय लिया। पहल करते ही साथियों ने आगे आकर खुद की इच्छा से इस विशेष कार्य हेतु राशि अनुदान की है। एक लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इससे हम आगामी दिनों के लिए भूसा और चारा खरीदेंगे। अभी आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भूसा खुरई आ रहा है, इसलिए हम जितना हो सकेगा उतना संग्रहण करेंगे। हमारा प्रयास है कि यह प्रक्रिया निरंतर बिना किसी अवरोध चलती रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed