{"_id":"6743243698477352a30bc876","slug":"sagar-news-congress-leader-rajkumar-dhanora-shifted-from-sagar-jail-to-bhopal-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: कांग्रेस नेता राजकुमार धनौरा को सागर जेल से भोपाल शिफ्ट किया गया, मारपीट का लगाया था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: कांग्रेस नेता राजकुमार धनौरा को सागर जेल से भोपाल शिफ्ट किया गया, मारपीट का लगाया था आरोप
Sun, 24 Nov 2024 06:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:34 PM IST
सार
सागर सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता राजकुमार धनौरा गबन के आरोप में जेल में बंद हैं। उन्होंने चार दिन पहले जेल में मारपीट की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि विचाराधीन बंदी हर्ष सेन ने उन पर हमला किया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राजकुमार धनौरा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता राजकुमार धनौरा के मामले में जानकारी आई है कि उन्हें सागर जेल से भोपाल जेल शिफ्ट कर दिया गया है। चार दिन पहले मारपीट का आरोप लगाने वाले राजकुमार धनौरा को सेंट्रल जेल भोपाल शिफ्ट कर दिया गया है। शनिवार के दिन उन्हें जेल वाहन के जरिए भोपाल रवाना किया गया है। उनके वकील अजय घई ने इसकी पुष्टि की है।
बता दें कि भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए राजकुमार धनौरा लंबे समय से गबन के आरोप में सागर केंद्रीय जेल में बंद थे। चार दिन पहले उन्होंने जेल में किसी अन्य विचाराधीन बंदी हर्ष सेन पर मारपीट का आरोप लगाया था।
वह बीना का रहने वाला है और पॉक्सो के तहत दर्ज मामले में बंद है। चूंकि उपजेलों में पॉक्सो सरीखे अपराध के आरोपियों को बंद करने का प्रावधान नहीं है। इसलिए उसे केंद्रीय जेल सागर में बंद किया गया था। जानकारी के अनुसार हर्ष सेन कटरबाजी के आरोपों में भी संदिग्ध रहा है। जेल में मारपीट होने के बाद उनके वकील अजय घई ने इसकी शिकायत जिला न्यायाधीश प्रथम आलोक मिश्रा के कोर्ट में की थी। दो दिन पहले ही न्यायाधीश ने बंद कोर्ट में राजकुमार धनौरा के बयान लिए थे। वहां उन्होंने जज से खुरई जेल में शिफ्टिंग की मांग की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए न्यायाधीश ने डीजी जेल को पत्र लिखकर 15 दिन में कार्रवाई कर अवगत कराने कहा था।