{"_id":"6607e9bb28aab3f3150a78bc","slug":"sagar-news-brother-in-law-molested-widow-woman-who-went-to-fetch-water-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: पानी भरने गई विधवा महिला से मुंहबोले जीजा ने की छेड़छाड़, पुलिस ने केस किया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: पानी भरने गई विधवा महिला से मुंहबोले जीजा ने की छेड़छाड़, पुलिस ने केस किया दर्ज
Sat, 30 Mar 2024 04:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 30 Mar 2024 04:01 PM IST
सार
पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरेपी रिश्ते में पीड़िता का मुहबोला जीजा लगता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के खुरई शहरी थाना क्षेत्र के एक वार्ड में मुंह बोले जीजा ने घर में पानी भरने आई 32 वर्षीय विधवा से छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह खुरई शहरी थाना क्षेत्र के एक वार्ड में रहती है। करीब आठ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। घर में पानी की समस्या होने के कारण वह पास में ही रहने वाले एक मुंह बोले जीजा के घर में लगे ट्यूबवेल पर पानी भरने के लिए गई थी। पानी भरने के बाद जब वह वापस लौट रही थी तब आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद वह थाने पहुंची और केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 354(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
