फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News Bodies of two real sisters missing for four days found in a well

Sagar News: चार दिन से लापता दो सगी बहनों के कुएं में मिले शव, मामले की जांच शुरू

Sat, 16 Dec 2023 05:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 16 Dec 2023 05:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में चार दिन से लापता दो सगी बहनों के शव कुएं में मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sagar News Bodies of two real sisters missing for four days found in a well
घटना स्थल पर मौजूद लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर में चार दिन से लापता दो सगी बहनों के शव कुएं में मिले हैं। दोनों घर से चार दिन पहले लापता हो गई थी। परिवार वालों ने लगातार खोज की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुराग नहीं मिलने पर विनायका थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शनिवार सुबह दोनों बहनों के कुएं में उतराते हुए शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर शाम को विनायका थाने की राख गांव निवासी दो बहनें स्कूल से लौटकर घर पहुंची थीं। गांव में ही एक परिवार में कन्या भोज का कार्यक्रम आयोजित था, जिसके बाद वह घर से कन्या भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। कन्या भोज कार्यक्रम में शामिल होकर जब दोनों बहनें शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


दोनों बेटियों के पिता देवेंद्र ने विनायका थाने पहुंचकर अपनी 12 साल बेटी राधिका और 10 साल की बेटी गुड्डी की गुमशुदा की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही दोनों बालिकाओं की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी थी। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को दोनों बालिकाओं के शव कुएं में तैरते हुए देखे गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कुएं से बाहर निकाला गया। एफएसएल की टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, दोनों शव के पोस्टमॉर्टम के बाद ही कुछ खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के ही पास बने कुएं में मिले दोनों बालिकाओं के शव
विनायक पुलिस मामले में गांव और आसपास के क्षेत्र में मामले की जांच में जुटी थी। इसी बीच पुलिस तो बालिकाओं की तलाश कर ही रही थी। वहीं परिवार के लोग भी बेटियों की तलाश में जुटे थे। शनिवार को गांव के पास बने दूल्हा देव मंदिर के यहां कुएं में झांक कर देखा तो दोनों बेटियों के शव पिता को नजर आए। घटनास्थल पर से मृत बालिकाओं की घर से दूरी करीब 100 मीटर है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ कुएं के पास जमा हो गई और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।एफएलएल की टीम भी मौके पर मौजूद रही। घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।


ग्रामीणों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकाल कर पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। विनायक थाना प्रभारी धन्नू सिंह ने बताया कि 13 तारीख को दोनों बालिकाओं के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज थी। तलाश किए जाने पर दोनों बालिकाओं के शव सुबह कुएं में तैरते हुए मिले हैं। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम के बाद ही सामने आ पाएगा। सभी तथ्यों को लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed