फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Accused of stealing mobile phones in trains arrested

Sagar News: ट्रेनों में मोबाइल फोन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन लाख रुपये कीमत के मोबाइल बरामद

Fri, 28 Jun 2024 12:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 28 Jun 2024 12:31 PM IST
सार

आरोपियों के कब्जे से 21 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं इनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

विज्ञापन
Sagar News: Accused of stealing mobile phones in trains arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीना जंक्शन जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से यात्रियों से चुराए गए लगभग तीन लाख रुपये कीमत के मोबाइल जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


ट्रेनों में आए दिन होने वाली मोबाइल चोरी की रोकथाम के लिए भोपाल रेलवे पुलिस अधीक्षक मृगांका डेका के मार्गदर्शन में  बीना थाना प्रभारी बबीता कठेरिया ने ट्रेन और बीना जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्म पर जीआरपी पुलिस बल की सक्रियता बढ़ा दी है। साथ ही शातिर चोरों को पकड़ने के लिए मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया था।
विज्ञापन


इसके फलस्वरूप थाना जीआरपी बीना ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ट्रेनों में चोरी करने वाले एक आरोपी सतभान यादव, ग्राम जाखलौन जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी के मोबाइल फोन खरीदने वाले एक आरोपी संदीप उर्फ पप्पू यादव निवासी सुभाष वार्ड बीना को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपियों के कब्जे से 21 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं इनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed