फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: Narcotics department caught a huge consignment of ganja, ganja worth Rs 51 lakh was being transported

Sagar: नारकोटिक्स विभाग ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप, ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा था 51 लाख का गांजा

Fri, 09 Aug 2024 09:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 09:53 PM IST
सार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंदौर को बड़ी मात्रा में गांजे की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के मुताबिक टीम नेशनल हाईवे 44 तीतर पानी टोल प्लाजा पर पहुंची, जहां कार्रवाई करते हुए टीम ने एक ट्रक को पकड़ा। गांजा ट्रक के पिछले हिस्से में रखी मछली के चारे की बोरियों के नीचे छुपाया गया था। टी

विज्ञापन
Sagar: Narcotics department caught a huge consignment of ganja, ganja worth Rs 51 lakh was being transported
सागर में गांजे की तस्करी ट्रक में की जा रही थी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोनल टीम इंदौर ने सागर में नेशनल हाईवे 44  पर तीतरपानी के पास ट्रक से 51 लाख रुपए कीमत का लगभग 170 किलोग्राम गांजा पकड़ा है। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंदौर को बड़ी मात्रा में गांजे की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के मुताबिक टीम नेशनल हाईवे 44 तीतर पानी टोल प्लाजा पर पहुंची, जहां कार्रवाई करते हुए टीम ने एक ट्रक को पकड़ा। गांजा ट्रक के पिछले हिस्से में रखी मछली के चारे की बोरियों के नीचे छुपाया गया था। टीम ने ट्रक से गांजे को जब्त कर एक आरोपी को भी पकड़ा है। गांजे की खेप देवगांव महाराष्ट्र से अयोध्या उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। टीम फिलहाल आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed