फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Weather News: Municipal Corporation Is Running Water Fogging Machine To Provide Relief From Heat

Sagar: गर्मी से राहत देने नगर निगम चलवा रहा वाटर फॉगिंग मशीन, लोग बोले- विकास के नाम पर पेड़ काटने का नतीजा

Sun, 26 May 2024 04:17 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 May 2024 04:17 PM IST
सार

 MP Sagar Weather Today : भीषण गर्मी को देखते निगम द्वारा सागरवासियों के लिए गर्मी से निजात दिलाने के लिए महानगरों की तर्ज पर मोबाइल फॉगिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर निगम के द्वारा दो फॉगिंग मशीनों का क्रय किया गया। अब इनका उपयोग सागर के बड़े चौराहों एवं व्यस्ततम एरिया में किया जाएगा। 

विज्ञापन
Sagar Weather News: Municipal Corporation Is Running Water Fogging Machine To Provide Relief From Heat
सागर में गर्मी से राहत देने के लिए फॉगिंग मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नौतपा के बीच लगातार बढ़ते तापमान में लोगों को गर्मी से कुछ राहत देने नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों और बाजारों में वाटर फागिंग मशीन चलवाई जा रही है। मशीन से निकलने वाली पानी की फुहारों से लोग कुछ राहत महसूस करते नजर आ रहे हैं।  
विज्ञापन


भीषण गर्मी को देखते निगम द्वारा सागरवासियों के लिए गर्मी से निजात दिलाने के लिए महानगरों की तर्ज पर मोबाइल फॉगिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री ने बताया कि वर्तमान में देखा जा रहा है कि सागर में 44 डिग्री के आसपास एवं आने वाले दिनों में इसके भी ज्यादा तापमान होने की संभावना है। नगर निगम के द्वारा दो फॉगिंग मशीनों का क्रय किया गया। अब इनका उपयोग सागर के बड़े चौराहों एवं व्यस्ततम एरिया में किया जाएगा। जहां शहर वासियों एवं चौराहों पर खड़े होने वाले वाहन चालकों को भीषण गर्मी से निजात दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इन फागिंग मशीन के द्वारा कृत्रिम पानी की वर्षा फुहारे के रूप में की जाएगी।
विज्ञापन


फागिंग मशीन से छोड़ी जा रही फुहारों से लोग फौरी तौर पर खुश दिखे, लेकिन लोगों का कहना है कि स्मार्ट सिटी द्वारा विकास के नाम पर जो हजारों हरे भरे पेड़ काटे गए हैं उससे शहर के तापमान में इतनी वृद्धि हो रही है। पेड़ कट जाने से सड़कों पर कहीं भी छाया उपलब्ध नहीं हो पाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed