{"_id":"6653660e88c1fd626a0a1d2a","slug":"sagar-mini-truck-got-burnt-after-getting-hit-by-electrical-wires-2024-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sagar: बिजली के तारों की चपेट में आकर जला मिनी ट्रक, तेंदूपत्ता भरकर ले जा रहा था, बोरों में फंसकर टूटे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: बिजली के तारों की चपेट में आकर जला मिनी ट्रक, तेंदूपत्ता भरकर ले जा रहा था, बोरों में फंसकर टूटे तार
Sun, 26 May 2024 10:10 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 26 May 2024 10:10 PM IST
सार
सागर में तेंदुपत्ते से भरा एक ट्रक जलकर खाक हो गया। ट्रक में ऊपर तक बोरे भरे थे, इन्हीं से टकराकर बिजली का तार टूटा और बोरों ने आग पकड़ ली। जब तक कोई कुछ कर पाता, ट्रक और तेंदुपत्ते पूरी तरह जल गए।
विज्ञापन
सागर में बिजली के तार से टकराकर ट्रक जल गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले में बिजली के तारों की चपेट में आने से तेंदूपत्ते के बोरों से भरे एक मिनी ट्रक में आग लग गई। इसमें ट्रक समेत तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया है। ग्रामीण और फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक तथा तेंदूपत्ता जल चुका था।
यह घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के टंकी मोहल्ला के पास उस समय घटित हुई जब पिपरिया नंदे गांव की ओर से एक मिनी ट्रक एमपी 15 जी 5246 महाराजपुर बस्ती में प्रवेश कर रहा था। बिजली लाइन के तार तेंदूपत्ता के बोरों से टकराकर टूट गए और जिससे तेंदूपत्ता के बोरों में आग लग गई।
विज्ञापन
यह घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के टंकी मोहल्ला के पास उस समय घटित हुई जब पिपरिया नंदे गांव की ओर से एक मिनी ट्रक एमपी 15 जी 5246 महाराजपुर बस्ती में प्रवेश कर रहा था। बिजली लाइन के तार तेंदूपत्ता के बोरों से टकराकर टूट गए और जिससे तेंदूपत्ता के बोरों में आग लग गई।
विज्ञापन
सागर में बिजली के तार से टकराकर ट्रक जल गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की तथा फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। देवरी नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग की इस घटना में मिनी ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग लगने की घटना के तुरंत बाद ड्राइवर और क्लीनर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।
थाना प्रभारी मीनेश भदोरिया ने बताया कि घटना महाराजपुर के टंकी मोहल्ला की है, जहां ट्रक में तेंदूपत्ता के बोरों में आग लग गई थी और ट्रक जलकर पूरी तरह से राख हो गया है। ट्रक कहां से कहां जा रहा था। इसकी जांच की जा रही है।