फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: Kidnapping of a girl sleeping in the house, youths took her hostage and raped her, case against four

Sagar: घर में सो रही युवती का अपहरण, बंधक बनाकर युवकों ने किया दुष्कर्म, चार पर केस

Wed, 01 May 2024 09:41 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 01 May 2024 09:41 AM IST
सार

सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र की एक युवती ने देवरी थाना में चार युवकों द्वारा अपहरण और बंधक बनाकर दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Sagar: Kidnapping of a girl sleeping in the house, youths took her hostage and raped her, case against four
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहले युवती का अपहरण किया गया, फिर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र की एक युवती ने देवरी थाना पहुंचकर देवरी के युवकों द्वारा अपहरण और बंधक बनाकर  दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता केसली थाना अंतर्गत एक ग्राम की निवासी है जो गत शुक्रवार शनिवार रात्रि अपने गांव स्थित घर की दालान में बहन के साथ सो रही थी। घर पर माता पिता एवं भाई नहीं थे। इसी दौरान शनिवार सुबह 5 बजे देवरी निवासी आरोपी अल्फेज अपने साथियों के साथ पहुंचा और उसे जबरन उठाकर अपने साथ ले आया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर देवरी स्थित एक कूलर के गोदाम में ले गए, जहां आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। बाद में आरोपी अल्फेज खान, अरबाज खान एवं दो अन्य व्यक्ति उसे उठाकर आरोपी के देवरी स्थित घर ले गए। शनिवार शाम को पीड़िता का भाई उसे ढूढ़ते हुए आरोपी के घर पहुंचा और उसे अपने साथ ले आया। तब उसने आपबीती सुनाई थी। बाद में उनके द्वारा पुलिक को सूचना दी। बाद थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


चार आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज
मामले में पुलिस द्वारा वारदात के मुख्य आरोपी अल्फेज खान निवासी कौशल किशोर वार्ड देवरी एवं तीन अन्य आरोपियों के विरुद्ध धारा 366, 376, 506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अपराध केसली थाना क्षेत्र का होने के कारण प्रकरण की कायमी शून्य पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह घंटे बाद एफआईआर, 20 घंटे बाद एमएलसी
मामले में पीड़िता द्वारा देवरी थाना में शिकायत करने के लगभग 6 घंटे बाद थाना में एफआईआर दर्ज की गई। पीड़ित पक्ष के मुताबित पीड़िता का अपहरण केसली थाना क्षेत्र में होने के कारण पुलिस द्वारा उनसे केसली थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया था। बाद में थाना पुलिस द्वारा रात्रि में प्रकरण दर्ज किया गया था। पीड़ित पक्ष के मुताबिक पीड़िता के चिकित्सकीय परीक्षण के लिए देवरी पुलिस द्वारा रात्रि में सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र देवरी ले जाया गया था, परंतु महिला चिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण एमएलसी नहीं हो सकी। जिसके बाद में उसे बीएमसी सागर भेजा गया था, परंतु वहां भी चिकित्सकीय परीक्षण नहीं हो सका। सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र देवरी में उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed