फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: High speed Bolero hits female professor, throws her 40 feet away, fear of attack

Sagar: तेज रफ्तार बोलेरो ने महिला प्रोफेसर को टक्कर मारी, 40 फीट दूर फिंकाई, जानलेवा हमले की आशंका

Thu, 23 May 2024 10:03 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 May 2024 10:03 AM IST
सार

शासकीय नेहरू महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की महिला प्रोफेसर मनीषा शर्मा को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी है। गंभीर हालत में उन्हें भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि उन पर जानलेवा हमला हुआ है। 

विज्ञापन
Sagar: High speed Bolero hits female professor, throws her 40 feet away, fear of attack
आशंका जताई जा रही है कि जिस गाड़ी ने प्रोफेसर को टक्कर मारी है, वो कॉलेज के बाहर भी देखी गई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर जिले के शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पदस्थ एक महिला प्रोफेसर को बोलेरो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान महिला प्रोफेसर 40 फीट दूर सड़क पर जा गिरी। हादसे में महिला बुरी तरह घायल हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद बीएमसी सागर रेफर किया गया। महिला प्रोफेसर पर जानलेवा हमले की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शासकीय नेहरू महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की महिला प्रोफेसर मनीषा शर्मा शाम करीब साढ़े चार बजे कॉलेज से घर के लिए निकली थीं। रोड क्रॉस करके जैसे ही सड़क के किनारे पहुंचीं। तभी बिना नंबर की सफेद रंग की अज्ञात बोलेरो कार उन्हें टक्कर मारते हुए चली गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला प्रोफेसर 40 फीट दूर डॉक्टर अंसारी के मकान के गेट के यहां गिरी। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला प्रोफेसर को देवरी के सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। इस घटना का एक वीडियो फुटेज कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। कैमरे में एक लड़की दोपहर करीब 3 बजे से गेट के पास और घटनास्थल पर रेकी करते हुए दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


मंडी के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में वही बोलेरो मंडी गेट पर खड़ी कैद हुई है। घटना के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों को कहना है कि बोलेरो चला रहा व्यक्ति सफेद रंग का गमछा मुंह पर लपेटे हुए था और टोपी लगाए हुए था। घटना के बाद प्राचार्य ओपी दुबे और सभी प्रोफेसर अस्पताल पहुंच गए। कॉलेज प्रोफेसरों ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि महिला प्रोफेसर मनीषा शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना के बाद बोलेरो चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed