फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: Guest teacher lost his life while plucking corn, got electrocuted by wire fencing when he entered field

Sagar: भुट्टे तोड़ने के चक्कर में अतिथि शिक्षक ने गंवाई जान, खेत में घुसा तो तार फेंसिंग से लगा करंट

Thu, 01 Aug 2024 09:21 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 09:21 AM IST
सार

सागर में अतिथि शिक्षक की करंट लगने से मौत हो गई। वह खेत में भुट्टा तोड़ने घुस रहा था, तभी वहां फेंसिंग में फैले करंट की चपेट में आ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Sagar: Guest teacher lost his life while plucking corn, got electrocuted by wire fencing when he entered field
सागर में अतिथि शिक्षक की करंट लगने से मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर जिले के खिमलासा थाना अंतर्गत ग्राम पथरिया जेगन के पास एक शख्स की मौत भुट्टा तोड़ते समय करंट लगने से हो गई। मृतक खेत की सुरक्षा के लिए लगी तार फेसिंग में आ रहे करेंट का शिकार हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार मृतक का नाम गौरीशंकर पांडे (38) है, जो खिमलासा थाना क्षेत्र के ढांड गांव का रहने वाला है। मृतक पेशे से अतिथि शिक्षक था,  जो अपने निजी कार्य से खुरई गया हुआ था। वहां से लौटते समय उसको ग्राम पथरिया जेगन में सड़क किनारे एक खेत में लगे भुट्टे दिखे 
विज्ञापन

और यही भुट्टो का लालच उसे भारी पड़ गया जो उसकी जान ले गया। 

दरअसल खेत में तार की फेसिंग लगी थी, जिनमें जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए करंट फैलाया गया था। भुट्टा तोड़ने गए इस शख्स को यह पता नहीं था और जैसे  भुट्टा तोड़ने के लिए वह फेसिंग के नीचे से निकला करंट की चपेट मैं आ गया। करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर गया, जिसे राहगीरों ने देखकर उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed