{"_id":"69f339a2effe042058071ec8","slug":"sagar-gang-involved-in-stealing-cattle-from-auto-rickshaws-busted-cctv-footage-reveals-operation-3-arrested-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: ऑटो में भरकर गोवंश चुराने वाला गैंग बेनकाब, सीसीटीवी में हुआ खुलासा; तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: ऑटो में भरकर गोवंश चुराने वाला गैंग बेनकाब, सीसीटीवी में हुआ खुलासा; तीन गिरफ्तार
Thu, 30 Apr 2026 04:44 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 04:44 PM IST
सार
गोवंश चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गोवंश चुराने वाले तीन आरोपी हिरासत में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में गोवंश चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम की मदद से एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीले-काले रंग के ऑटो में गाय और बछड़ों को भरकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना गोपालगंज क्षेत्र की एकता कॉलोनी में हाल ही में दो अलग-अलग चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। पहली घटना में ध्रुव यादव की सफेद गाय और दूसरी में गौरक्षा दल के कार्यकर्ता आशीष दुबे की शिकायत पर एक लाल बछड़े की चोरी हुई थी। इन घटनाओं के बाद पुलिस के लिए चुनौती बढ़ गई थी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल के निर्देशन में गठित टीम ने शहर के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इस दौरान एक संदिग्ध पीले-काले रंग का ऑटो नजर आया, जिस पर हरा स्टिकर लगा था। कंट्रोल रूम टीम के विश्लेषण से आरोपियों की पहचान पुख्ता हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Umaria News: बांधवगढ़ में गायत्री की रहस्यमयी मौत, एन्थ्रेक्स की आशंका से क्यों मचा है हड़कंप? वन विभाग सतर्क
इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कासिम कुरैशी (26) निवासी बाघराज वार्ड, शाहरुख कुरैशी (25) निवासी राहतगढ़ बस स्टैंड और चाँद उर्फ दिलावर कुरैशी (26) निवासी राहतगढ़ बस स्टैंड के रूप में हुई है।
गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 12 मई 2026 तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
