फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: Due to the heat, the mobile phone kept in the pocket of the pants caught fire

Sagar: गर्मी से पेंट के जेब में रखे मोबाइल में लगी आग, युवक ने कपड़े निकालकर सड़क पर फेंके

Thu, 30 May 2024 05:48 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 30 May 2024 05:48 PM IST
सार

सागर में गर्मी से मोबाइल में आग लग गई। युवक ने पेंट में से धुआं निकलते देखा तो डरकर पेंट ही निकालकर सड़क पर फेंक दिया। हालांकि मोबाइल में ब्लास्ट नहीं हुआ।

विज्ञापन
Sagar: Due to the heat, the mobile phone kept in the pocket of the pants caught fire
सागर में मोबाइल में आग लग गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर जिले के देवरी नगर में भीषण गर्मी में मोबाइल गर्म होकर जलने का मामला सामने आया है। गुरुवार को एक युवक के जेब में रखा मोबाइल अपने आप जलने लगा। गर्माहट महसूस होने पर युवक ने पेंट में रख मोबाइल समेत पेंट उतारकर सड़क पर फेंका तो उसके अंदर से धुआं निकल रहा था। गनीमत रही कि मोबाइल फोन में कोई विस्फोट नहीं हुआ। 
विज्ञापन


युवक रामबाबू प्रजापति निवासी ग्राम गोपालपुर थाना देवरी ने बताया कि मैं अपने गांव से वाहन सुधरवाने के लिए देवरी आया था। एक दुकान पर वाहन सुधरवा रहा था वहीं अचानक से मोबाइल में धुआं निकलने लगा। तुरंत पेंट उतारकर सड़क पर फेंक दिया, जिससे हाथ की उंगली में चोट आई है। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। गनीमत रही कुछ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed