फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: Driver started opening water bottle in moving bus, bus collided with boundary, 14 injured

Sagar: चलती बस में ड्राइवर खोलने लगा पानी की बोतल, बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाउंड्री से टकराई, 14 घायल

Wed, 10 Jul 2024 05:34 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 10 Jul 2024 05:34 PM IST
सार

सागर जिले में बस हादसा हो गया। इसमें 14 लोग घायल हुए हैं। एक महिला की हालत गंभीर बताई गई, उसे सागर रैफर किया गया है। 

विज्ञापन
Sagar: Driver started opening water bottle in moving bus, bus collided with boundary, 14 injured
सागर में एक बस हादसे का शिकार हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गढ़ाकोटा-रहली रोड पर रहली की ओर जा रही बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे 14 लोग घायल हुए हैं। एक महिला को गंभीर चोट आने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि चालक की गलती से हादसा हुआ है। 
विज्ञापन


बता दें कि रुद्राक्ष ट्रेवल्स की बस दमोह से गढ़ाकोटा होते हुए रहली अनंतपुरा तक जाती है। रोजाना की तरह बुधवार को भी बस गढ़ाकोटा आने के बाद रहली के लिए रवाना हुई थी। गढ़ाकोटा से करीब 2 किलोमीटर आगे जैसे ही कृषि मंडी के पास पहुंची तो वहां हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई है। चलती बस में उसने पानी पीने के लिए जैसे ही पानी की बोतल उठाई और ढक्कन खोलने का प्रयास करने लगा तो इस दौरान बस अनकंट्रोल्ड हो गई। बस सड़क से उतरकर बाउंड्री से टकरा गई। इससे 14 लोग घायल हुए हैं। मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


सूचना पर थाना गढ़ाकोटा की टीम मौके पर पहुंची एवं एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ाकोटा ले जाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज किया है तथा एक महिला जिसको गंभीर चोटें आई हैं, उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि इसमें 14 लोग घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, एक महिला को गंभीर चोट होने के चलते उसे सागर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed