{"_id":"661e2c42878e8f07300f3f92","slug":"sagar-do-not-enter-police-station-with-bjp-brokers-posters-put-up-at-many-places-in-narayawali-town-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: बीजेपी के दलालों के साथ थाने में प्रवेश न करें, नरयावली कस्बे में जगह-जगह लगे पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: बीजेपी के दलालों के साथ थाने में प्रवेश न करें, नरयावली कस्बे में जगह-जगह लगे पोस्टर
Tue, 16 Apr 2024 01:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:14 PM IST
सार
सागर जिले के नरयावली कस्बे में से एक अजीबो-गरीब दास्तान सामने आई है। दरअसल, यहां कस्बे में किसी व्यक्ति ने कई जगहों पर बीजेपी के दलालों के साथ थाने में प्रवेश न करें लिखकर पोस्टर चस्पा किया है।
विज्ञापन
पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर के नरयावली कस्बे में जगह-जगह ऐसे पोस्टर लगे हुए हैं, जिनमें लिखा है कि भाजपा के दलालों के साथ थाने में प्रवेश न करें। आदेशानुसार समस्त स्टाफ नरयावली थाना मध्यप्रदेश। उक्त पोस्टर किसने लगाए, क्यों लगाए यह जांच का विषय है। लेकिन ऐसे पोस्टर नगर में चर्चा का विषय बन गए हैं।
विज्ञापन
नरयावली नगर में थाने के सामने मंदिर एवं कई जगह पर लगे यह पोस्टर, जिसमें उल्लेख किया गया है कि आम जनता को सूचित किया जाता है कि भाजपा के दलालों के साथ थाने में प्रवेश न करें। आदेश के अनुसार, समस्त स्टाफ नरयावली थाना सागर। यह पोस्टर देखकर नरयावली क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है और उन्होंने एसपी से इस प्रकार के पोस्टर लगाने वालो की जांच की मांग की है। वहीं, इस मामले में स्थानीय पुलिस महकमा कुछ भी कहने से बच रहा है।
विज्ञापन
