{"_id":"666d7fc5d31bc56d94006b9b","slug":"sagar-crime-rahatgarh-police-seized-60-boxes-of-illegal-liquor-worth-rs-3-lakh-smuggler-arrested-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar Crime: राहतगढ़ पुलिस ने तीन लाख रुपये कीमत की 60 पेटी अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar Crime: राहतगढ़ पुलिस ने तीन लाख रुपये कीमत की 60 पेटी अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार
Sat, 15 Jun 2024 05:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:19 PM IST
सार
इनोवा गाड़ी में ले जाई जा रही तीन लाख की अवैध शराब की 60 पेटी पुलिस ने पकड़ी है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है और मौके से दो तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन
रामू प्रजापति, एसआई थाना प्रभारी, राहतगढ़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले की राहतगढ़ थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने कार्रवाई में 60 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की है। एक आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है, वहीं दो आरोपी मौके से फरार हो गए है।
विज्ञापन
मामला राहतगढ़ थाना इलाके के भानगढ़ रोड गुरजा दहार जंगल का है। जहां पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर इनोवा गाड़ी से 60 पेटी अवैध शराब जब्त की। मौके से एक आरोपी भी गिरफ्तार किया। वहीं, दो आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
जब्त शराब की कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है। तीनों आरोपी मकरोनिया सागर के निवासी हैं।फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34/2 के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
