फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Crime Posing as police station in-charge demanded one lakh rupees from MBBS student father

Sagar Crime: थाना प्रभारी बनकर MBBS छात्र के पिता से मांगे एक लाख रुपये, जांच में पाकिस्तान का फोन नंबर निकला

Fri, 05 Apr 2024 03:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 03:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में थाना प्रभारी बनकर एमबीबीएस छात्र के पिता से एक लाख रुपये की मांग की गई। वहीं, पुलिस जांच में पता चला कि जिस नंबर से फोन आया था, वह पाकिस्तान का नंबर है।

विज्ञापन
Sagar Crime Posing as police station in-charge demanded one lakh rupees from MBBS student father
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर के शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे देवास के छात्र के पिता को ठग ने फोन कॉल किया और एक लाख रुपये की मांग की। उसने कहा कि मैं गोपालगंज थाना प्रभारी बोल रहा हूं। तुम्हारे बेटे को कुछ लड़कों के साथ दुष्कर्म केस में पकड़ा है। उस पर पुलिस कार्रवाई न हो और भविष्य खराब न हो तो आप तत्काल एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दो।

विज्ञापन


ठग की बात सुन छात्र के पिता घबरा गए और उन्होंने तत्काल बेटे को फोन किया। लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद उन्होंने बीएमसी प्रबंधन से संपर्क किया और बेटे से बात की। बेटे से बात होने पर पिता ने राहत की सांस ली। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. उमेश पटेल ने बताया कि देवास निवासी देवांश पिता मुकुंद साकोरिकर सागर में रहकर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में 2023 बैच में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। पिता मुकुंद साकोरिकर देवास में एक निजी फैक्ट्री में काम करते हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को एमबीबीएस के छात्र देवांश के पिता मुकुंद को अज्ञात नंबर से कॉल आया। उन्होंने रिसीव किया तो ठग ने कहा कि मैं गोपालगंज थाना प्रभारी बोल रहा हूं। आपके बेटे को दुष्कर्म केस में कुछ लड़कों के उसके साथ काफी ज्यादा मारपीट हो गई है। वह घायल हुआ है और बात नहीं कर पा रहा है। लेकिन पिता मुकुंद ने बेटे से बात करने की बात कही तो ठग ने बात कराई। कॉल पर आवाज आई की पापा मुझे बचा लो, जिसके बाद ठग ने कहा कि बेटे पर पुलिस कार्रवाई न हो। मीडिया में खबर न दूं और उसका भविष्य खराब न हो तो इसके लिए एक लाख रुपये फोन-पे पर तत्काल ट्रांसफर कर दो। इसके बाद ठग ने फोन काट दिया। बता दें कि जिस नंबर से फोन आया था, पुलिस जांच में वह नंबर पाकिस्तान का निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed