फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Crime News Woman Ran Away From Home Used to Make Reels on Social Media Know Inside Story

MP News: दो बच्चों की मां घर से भागी, इस तरह मिले युवक से हो गया था प्यार, टोकने पर पति को दी थी यह धमकी

Sun, 16 Feb 2025 04:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 16 Feb 2025 04:10 PM IST
सार

Sagar Crime News: पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि आकाश कुशवाह ने उसकी पत्नी को इंस्टाग्राम से लाखों रुपये कमाने का लालच दिया, जिससे बाद वह घर से चली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Sagar Crime News Woman Ran Away From Home Used to Make Reels on Social Media Know Inside Story
पुलिस कर रही महिला को तलाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sagar News: क्या शहर और क्या गांव सोशल मीडिया की पहुंच हर जगह है। लोग फेमस होने और पैसे कमाने के लिए सोशल मीडिया का जमकर उपयोग कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर एक मिलकर एक दूसरे से प्यार और फिर शादी करने के लिए परिवार का साथ छोड़कर घर से भाग रहे हैं। इस तरह के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। अब मप्र के सागर जिल से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां, दो बच्चों की मां अपने पति को छोड़कर घर से भाग गई। परेशान पति अपनी पत्नी और बच्चों की तलाश में थाने के चक्कर लगा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मामला सागर जिले के जरुआखेड़ा कस्बे के मूडरा गांव है। जहां रहने वाली रहने वाली 25 साल की बसंती कुशवाह उर्फ पूनम पति खुशीराम कुशवाह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाती थी। उसे इंस्ट्राग्राम पर रील बनाने का शौक था और वह इससे फेमस होकर पैसे भी कमाना चाहती थी। इंस्ट्राग्राम पर उसकी पहचान आकाश कुशवाह नाम के युवक के साथ हुई थी। दोनों में खूब बात होती थी, आकाश ने उसे फेमस होने और कामने का लालच दिया तो वह दो बच्चों को लेकर घर से भाग गई।

विज्ञापन

जीजा के यहां जाने का कहकर घर से निकली थी
महिला के पति खुशीराम कुशवाहा ने बताया कि 13 फरवरी को उसकी पत्नी बसंती अपने जीजा राकेश पटेल के घर बरोदिया कला जाने का बात कहकर घर से निकली थी। राकेश के घर पहुंचे के बाद वहां कुछ देर रुकी और फिर कहीं चली गई। वह अपने साथ दोनों बच्चों को भी ले गई थी। बसंती का मोबाइल नंबर लगातार बंद आ रहा है। उसका कहीं कुछ पता भी नहीं चल रहा है।  

विज्ञापन

पति बीना रेलवे स्टेशन पहुंचा तो नहीं मिली 
पति ने बताया कि 13 फरवरी की रात 10 करीब बजे बसंती ने फोन कर बताया था कि वह बीना रेलवे स्टेशन है। इसके बाद वह अपनी बाइक से स्टेशन पर पहुंचा और उसके तलाश किया। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला और न ही बच्चे मिले। 

विज्ञापन

आकाश से होने लगी थी बात
पत्नी की तलाश में भटक रहे पति खुशीराम कुशवाह ने बताया कि बसंती इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी। जहां, उसकी आकाश कुशवाहा नामक के युवक से बात होने लगी थी। जानकारी लगने पर उसने बसंती को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। आकाश से बात करने का मना करने पर वह घर से भागने की धमकी भी देने लगी थी। 

रुपये कमाने का लालच दिया
खुशीराम ने आरोप लगाया कि आकाश कुशवाह ने उसकी पत्नी बसंती को इंस्टाग्राम से लाखों रुपये कमाने का लालच दिया, जिससे बाद वह घर से चली गई। उसकी गुमशुदगी बरोदिया कला चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed