फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Crime News: Father killed minor son with an axe read more in hindi

Sagar News: साइकिल लाने की जिद कर रहा था बेटा, नाराज पिता ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

Tue, 19 Sep 2023 02:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 19 Sep 2023 02:32 PM IST
सार

Sagar News: मध्यप्रदेश के सागर में एक पिता ने अपने 12 साल के नाबालिग बेटे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह पिता से साइकिल दिलाने की जिद कर रहा था।

विज्ञापन
Sagar Crime News: Father killed minor son with an axe read more in hindi
घर पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने नाबालिग बेटे की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। बेटा पिता से साइकिल दिलाने की मांग कर रहा था, लेकिन पिता की आर्थिक स्थिति बेटे को साइकिल दिलाने योग्य नहीं थी। बेटे की जिद से परेशान होकर पिता ने गुस्से में अपने 12 साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। घटना बंडा थाना क्षेत्र के कांटी गांव की है, बेटे की हत्या करने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया, जिसे पुलिस खोजने में जुटी है।
विज्ञापन


बंडा थाना प्रभारी नसीर अहमद फारुखी के अनुसार सागर जिले में बंडा क्षेत्र के कांटी गांव के निरपत लोधी से उसका 12 वर्षीय बेटा यशवंत साइकिल दिलाने की जिद कर रहा था, जिससे क्रोधित होकर निरपत लोधी ने अपने बेटे को कुल्हाड़ी मार दी, कुल्हाड़ी के वार से मासूम यशवंत की मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी पिता निरपत लोधी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पिता निरपत लोधी को फिलहाल पुलिस तलाश रही है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed