फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: Coming to BJP, Bina MLA Sapre said- Left the party after being hurt by the statement of Congress

Sagar: भाजपा में आकर बोलीं बीना विधायक सप्रे- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के बयान से आहत होकर पार्टी छोड़ी

Sun, 05 May 2024 11:08 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 May 2024 11:08 PM IST
सार

विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि मैं महिला वर्ग से प्रतिनिधित्व करती हूं। महिलाओं का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है। जहां एक ओर भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य करते हुए नारी शक्ति वंदन के माध्यम से महिलाओं को सम्मानित कर रही, वहीं कांग्रेस अश्लील आर्म्यादित शब्दों से महिलाओं को अपमानित कर रही है।

विज्ञापन
Sagar: Coming to BJP, Bina MLA Sapre said- Left the party after being hurt by the statement of Congress
बीना विधायक सप्रे ने भाजपा में शामिल होने के बाद पत्रकार वार्ता की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस छोड़ने का कारण भी बताया। इस दौरान कांग्रेस पर आरोप भी लगाए।
विज्ञापन


सप्रे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा गत दिनों भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जाति वर्ग की नेत्री पूर्व मंत्री इमरती देवी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की घटिया मानसिकता को उजागर करती है। यह पहला अवसर नही हैं जब कांग्रेस नेताओं द्वारा महिलाओं के प्रति अमर्यादित, अश्लील व घटिया शब्दों का प्रयोग किया है बल्कि कई बार कांग्रेस के जिम्मेदार पदाधिकारी इस प्रकार की अशोभनीय भाषा शैली का प्रयोग कर चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष के वक्तव्य के बाद मन में बड़ा अशांत और पीड़ा में था, जिस कारण मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का निर्णय किया। 
विज्ञापन


विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि मैं महिला वर्ग से प्रतिनिधित्व करती हूं। महिलाओं का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है। जहां एक ओर भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य करते हुए नारी शक्ति वंदन के माध्यम से महिलाओं को सम्मानित कर रही, वहीं कांग्रेस अश्लील आर्म्यादित शब्दों से महिलाओं को अपमानित कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed