फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: Cholera spread in Mehar village of Sagar district, 70 patients sick so far

Sagar: सागर जिले के मेहर गांव में फैला हैजा, अब तक 70 मरीज बीमार, गंभीर पीड़ितों को जिला अस्पताल भेजा

Fri, 05 Jul 2024 09:02 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 09:02 AM IST
सार

सागर जिले की मेहर पंचायत के आदिवासी मुहाल नारायणपुरा में लगभग 70 से अधिक मरीज हैजा की चपेट में थे। इनमें से गंभीर सात मरीजों को जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Sagar: Cholera spread in Mehar village of Sagar district, 70 patients sick so far
गांव में पहुंचकर मरीजों का इलाज किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर जिले में हैजा फैल रहा है। जिले के मेहर गांव में अब तक 70 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। सूचना पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर हालत के सात मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


सागर जिले की नरयावली विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत मेहर में ग्रामीणों में  हैजा फैल रहा है। क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया को सूचना मिलने पर  उन्होंने तुरंत ही डॉक्टरों की टीम को मेहर भेजा। डॉक्टरों की टीम लगातार  इलाज कर रही है, पूरी टीम रात भर वहीं रुकी और लोगों की हालत पर नजर रखी। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहर पंचायत के आदिवासी मुहाल नारायणपुरा में लगभग 70 से अधिक मरीज हैजा की चपेट में थे। इनमें से गंभीर सात मरीजों को जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। इस संबंध में बीएमओ ने बताया कि डॉक्टरों की पूरी टीम रातभर गांव में रुकी रही और मरीजों की स्थिति पर नजर रखी गई। सामान्य बीमारों को गांव पर ही इलाज मुहैया कराया गया है, वहीं  गंभीर मरीजों को सागर जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed