फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: Bus operators suddenly went on strike, passengers in disarray as wheels of buses stopped

Sagar: बस ऑपरेटर अचानक गए हड़ताल पर, बसों के पहिए थमने से मुसाफिर हुए हलाकान

Thu, 13 Jun 2024 09:28 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 13 Jun 2024 09:28 PM IST
सार

सागर में शहर के भीतर से बस संचालन बंद करने का आदेश जारी किया था। अब बसों का आवागमन शहर के सिविल लाइन इलाके से नहीं होगा। इसी आदेश के विरोध में बस ऑपरेटरो ने हड़ताल कर दी। इससे मुसाफिर परेशान रहे। 

विज्ञापन
Sagar: Bus operators suddenly went on strike, passengers in disarray as wheels of buses stopped
सागर में बसों की हड़ताल से मुसाफिर परेशान रहे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर में गुरुवार को बस ऑपरेटरों ने अचानक से हड़ताल कर दी। इससे बसों के पहिए थम गए और हजारों यात्री परेशान होने लगे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने बीते दिन शहर के भीतर से बस संचालन बंद करने का आदेश जारी किया था। इस आदेश के अनुसार अब बसों का आवागमन शहर के सिविल लाइन इलाके से नहीं होगा। प्रशासन ने बसों के नए बस स्टैंडों तक आने जाने के रूट तय किए थे, जिसके अनुसार टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, जबलपुर की ओर से आने जाने वाली बसों को तिली सिविल लाइन होते हुए ना संचालित कर पूर्व रूट की मकरोनिया से बम्होरी तिराहा से होते हुए आरटीओ कार्यालय स्थित नए बस स्टैंड पहुंचने के आदेश जारी किए गए थे। इसी आदेश के विरोध में बस ऑपरेटरो ने हड़ताल कर दी है। 

बता दें कि प्रशासन व बस ऑपरेटरों में अस्थाई रूप से कुछ दिनों के लिए तिली सिविल लाइन होते हुए मकरोनिया से बसें संचालित की सहमति बनी थी और इस रूट से बसे  चलने से मेडिकल कॉलेज के सामने सिविल लाइन और तिली चौराहा पर जाम की स्थिति बन रही थी। जिस वजह से प्रशासन ने पूर्व की भांति बसें संचालित करने के निर्देश जारी कर दिए और इसी आदेश का बस संचालक विरोध कर रहे हैं और हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन


बस संचालकों द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना की गई इस हड़ताल से सागर से बाहर आने जाने वाले यात्री बेहद परेशान हो गए। बस स्टैंडों पर वाहन के इंतजार मैं बैठे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने का कोई साधन नहीं मिल पा रहा है। उन्हें इंतजार है कि जल्द कोई सुलह का रास्ता निकले और बस संचालन शुरू हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed