{"_id":"66b3597f316108016b014c2f","slug":"sagar-bike-rider-mr-died-due-to-collision-with-unknown-vehicle-on-national-highway-44-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: नेशनल हाईवे 44 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एमआर की मौत, देवरी जाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: नेशनल हाईवे 44 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एमआर की मौत, देवरी जाते समय हुआ हादसा
Wed, 07 Aug 2024 04:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:54 PM IST
सार
सागर में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। युवक परिवार में एकलौता कमाने वाला था।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सागर जिले के गौरझामर थाना अंतर्गत मंगलवार को एक सड़क हादसा सामने आया है। इसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सागर की एकता कॉलोनी अंबेडकर वार्ड निवासी मनीष विश्वकर्मा (42) जो एमआर थे, मंगलवार सुबह अपनी बाइक से देवरी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे गुरु चोपड़ा के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते एनएच हाईवे की एंबुलेंस के माध्यम से घायल मनीष को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मनीष परिजन में इकलौते बेटे थे। उनके पिताजी का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी लेकिन सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी लगने पर पुलिस बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
