फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Attack on leader son for stopping him from drinking liquor in front of house

Sagar: नेता के बेटे को घर के सामने दारु पीने से रोकने पर मारपीट, पीड़ित बोला- पुलिस ने कहा आपस में निपटा लो

Thu, 23 May 2024 08:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 May 2024 08:05 PM IST
सार

नेता के बेटे को घर के सामने दारु पीने से रोका तो पूरे परिवार के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित बोला, पुलिस ने कहा कि मामला आपस में निपटा लो।

विज्ञापन
Sagar Attack on leader son for stopping him from drinking liquor in front of house
लोकेश कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के सबसे संवेदनशील क्षेत्र सदर से नेता गिरी का रौब दिखाते हुए क्षेत्रवासियों को परेशान किए जाने का एक मामला सामने आया है। इसमें पीड़ित ने किसी कांग्रेस नेता देवेंद्र तोमर का जिक्र करते हुए बताया कि देवेंद्र तोमर के बेटे और भतीजे अपने कुछ दोस्तों के साथ क्षेत्र में बैठकर खुलेआम शराब पीते हैं और गाली-गलौज करते हैं। जब उन्हें खुलेआम शराब न पीने की बात कही गई तो उन्होंने एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, उनके साथ लाठी डंडों और तलवार से मारपीट की गई है, जिसमें एक ही परिवार के दो युवक, एक बुजुर्ग महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हुए हैं। मामले में सबसे गंभीर बात ये है कि लगभग तीन से चार दिन पहले जब विवाद हुआ तो पीड़ित परिवार इसकी शिकायत करने थाने पहुंचा। जहां से पुलिसकर्मियों द्वारा पीड़ित परिवार को ये कहकर वापस भेज दिया गया कि मामला इतना बड़ा नहीं है। आप लोग आपस में समझ लीजिए।
विज्ञापन


इसके बाद गुरुवार को एक बार फिर से मारपीट की घटना देखने को मिली। फिलहाल, घायल परिवार जिला अस्पताल में इलाजरत है। जहां से उनकी एमएलसी करके पुलिस को रिपोर्ट भेज दी गई है। मामले में जांच कर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना संज्ञान में आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त जगह से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ लोगों को अभिरक्षा में ले लिया है। पूरा मामला दो पड़ोसियों के मध्य चल रहे मनमुटाव के कारण हुए विवाद का है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed