फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Relative broke the trust and raped the girl, was pressurizing her by calling, case registered in police

Sagar: भरोसे को तोड़ रिश्तेदार ने किया युवती से दुष्कर्म, फोन करके बना रहा था दबाव, पुलिस में मामला दर्ज

Tue, 11 Feb 2025 02:32 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 11 Feb 2025 02:32 PM IST
सार

भरोसे का गला घोंटकर आरोपी द्वारा अपनी ही रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी द्वारा युवती पर लगातार दबाव बनाने के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Sagar: Relative broke the trust and raped the girl, was pressurizing her by calling, case registered in police

विस्तार

जिले के गढ़ाकोटा में एक युवती के साथ उसके ही रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी भरोसे का फायदा उठाते हुए युवती को झांसा देकर रेस्टोरेंट ले गया और वहां जबरदस्ती गलत काम किया।
विज्ञापन


मामला 18 दिसंबर 2024 का है, जब 24 वर्षीय छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी। रास्ते में बस स्टैंड के पास उसे उसका रिश्तेदार मिला, जिसने उसे बाइक से घर छोड़ने की पेशकश की। छात्रा भरोसा कर उसके साथ बैठ गई, लेकिन कुछ देर बाद युवक की नीयत बदल गई।
विज्ञापन


युवक ने पहले मंदिर जाने की बात कही, फिर रास्ता बदलकर पथरिया स्थित एक रेस्टोरेंट में ले गया। वहां उसने युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए डरा-धमकाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी युवती को बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद भी आरोपी युवती को लगातार फोन कर उससे मिलने के लिए दबाव बना रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर आखिरकार युवती ने अपने परिवार को पूरी घटना बताई। इसके बाद 18 दिसंबर की देर रात युवती और उसके परिजन गढ़ाकोटा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।


शिकायत दर्ज होते ही गढ़ाकोटा पुलिस सक्रिय हो गई और पथरिया स्थित चौरसिया रेस्टोरेंट पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
 

दुष्कर्म

 

 

दुष्कर्म

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed