फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MPPSC Public Service Commission exam will be held at 12 centers in Sagar

MPPSC: सागर में 12 सेंटर्स पर होगी लोक सेवा आयोग की परीक्षा, पांच हजार से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

Sat, 22 Jun 2024 10:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Jun 2024 10:40 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में 12 सेंटर्स पर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा होगी। इसमें पांच हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
MPPSC Public Service Commission exam will be held at 12 centers in Sagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 इस साल 23 मई रविवार को शहर के 12 परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। लोक सेवा आयोग, इंदौर द्वारा इस परीक्षा में संभागीय पर्यवेक्षक अनिल पारे को नियुक्त किया गया है। उनका  मोबाइल नंबर 9425066100 है।  

विज्ञापन


इस परीक्षा हेतु जिला मुख्यालय सागर में 5,449 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। तत संबंध में सागर सम्भाग के सम्भागायुक्त वीरेंद्र सिंह रावत ने शहर के परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षक, केंद्र प्रेक्षक, फ़्लाईंग स्कॉड, पुलिस नोडल अधिकारी, बिजली विभाग व परीक्षा में संलग्न अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, म.प्र. लोक सेवा आयोग की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा होती है। इस परीक्षा के संचालन में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। 
विज्ञापन


परीक्षा कक्ष में वर्जित वस्तुएं इस प्रकार रहेंगी
मोबाइल, कैल्कुलेटर इत्यादि, पठन सामग्री, समस्त प्रकार के इलेक्ट्रानिक डिवाइस, जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षार्थी चप्पल व सैंडल पहनकर आ सकते हैं। चेहरे को ढककर परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षा में पेंसिल, रबर (इरेजर) व व्हाइटनर एवं एसेसरीज जैसे बालों को बंधाने का क्लचर/बकल, घड़ी, हाथ में पहने जाने वाले मैटेलिक/चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बेल्ट, धूप में पहने जाने वाले चश्में, पर्स/वॉलेट, टोपी, ताबिज वर्जित है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों द्वारा पेंसिल, रबर (इरेजर) व व्हाइटनर का प्रयोग किया जाना पूर्णतः निषेध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की परीक्षा में निम्न में से कोई एक मूल फोटो युक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर ही आवेदक को प्रवेश दिया जा सकेगा। मतदाता परिचय-पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर का पेन कार्ड, केन्द्र एवं राज्य सरकार एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय एवं अन्य नियोक्ताओं द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, पासपोर्ट, फोटो सहित बैंक पासबुक, शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत परीक्षार्थियों के मामले में शिक्षण संस्था के प्रमुख द्वारा अधिकतम तीन वर्ष पूर्व तक जारी फोटो पहचान-पत्र, राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित नवीनतम फोटो परिचय-पत्र। फोटो परिचय पत्र द्वारा आवेदक की पहचान की पुष्टि न होने पर परीक्षार्थी को परीक्षा देने की अनुमति प्रदाय नहीं की जाएगी।


परीक्षा केंद्र इस प्रकार हैं
बीटीआईई मकरोनिया, एम.एल.बी क्रमांक-2, शासकीय महाविद्यालय, मकरोनिया, ओजस्वनी नर्सिंग कॉलेज, पथरिया, इंफ़िनिटी इंजीनियरिंग कॉलेज, पथरिया; इमानुएल स्कूल; शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, तिली; शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि., नगर निगम के सामने; बी.टी.आई.आर.टी इंजीनियरिंग कॉलेज, सिरोंजा; जैन उ.मा.वि. बस स्टैंड के पास; ज्ञान सागर इंजीनियरिंग कॉलेज, सिंरोंजा; शासकीय कन्या उत्कृष्ट महाविद्यालय, बस स्टैंड के पास शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed