फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP News: Two died in a tragic accident in Sagar, both died on the spot in a bike collision

MP News: सागर में दर्दनाक हादसे में दो की मौत, आमने-सामने बाइक इतनी जोर से टकराईं कि दोनों ने मौके पर तोड़ा दम

Tue, 19 Mar 2024 09:27 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 09:27 AM IST
सार

सागर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा आमने-सामने बाइक के टकराने से हुआ है। हादसे में पति-पत्नी भी घायल हुए हैं। महिला की हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन
MP News: Two died in a tragic accident in Sagar, both died on the spot in a bike collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर जिले के बीना-सागर रोड पर सुमरेरी तिराहा के पास दो बाइकों की आमने-सामने हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अन्य बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला हॉस्पिटल सागर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को खुरई देहात थाना क्षेत्र के सुमरेरी तिराहा के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। खुरई से सागर तरफ जा रहे बाइक सवार महेंद्र पिता पुरुषोत्तम अहिरवार (40) और सागर की ओर से आ रहे आकाश परिहार (26) की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक सवार रोहित परिहार और उसकी पत्नी पूजा परिहार घायल हो गई। जानकारी मिलते ही खुरई देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एम्बुलेंस के पायलट सूर्यकांत गौतम और डॉ मनोज लोधी घायलों को खुरई सिविल अस्पताल लेकर आए। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


इलाज के लिए जा रहे थे ग्वालियर, बीना पहुंचना था ट्रेन पकड़ने
बाइक सवार घायल रोहित परिहार ने बताया कि वह नौगांव जिला छतरपुर से अपनी ससुराल सागर आया हुआ था। पत्नी पूजा परिहार का ग्वालियर में इलाज चल रहा है। बाइक से पति-पत्नी और चचेरा भाई आकाश परिहार सागर से बीना के लिए निकले थे। बीना से ग्वालियर के लिए ट्रेन पकड़ना थी, लेकिन रास्ते में ही दुर्घटना हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार महेंद्र अहिरवार की दुर्घटना में हुई मौत के मामले में उनके पिता पुरुषोत्तम अहिरवार ने बताया कि उनका बेटा मजदूरी का काम करता है। वह किसी काम के सिलसिले में खुरई गया हुआ था। खुरई से वह अपने गांव बनहट लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुरई देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर की सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दंपति घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। दोनों शवों को मॉर्चुरी में रखवा दिया गया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed