फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, बीना स्टेशन पर कई घंटे रुकी रही ट्रेन, निकली अफवाह

Tue, 18 Feb 2025 01:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 18 Feb 2025 01:36 PM IST
सार

Bomb in Kamayani Express : बलिया से लोकमान्य तिलक तक जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। सागर जिले के बीना जंक्शन पर ट्रेन को रोककर जांच की गई। कई घंटों की जांच के बाद बम की बात अफवाह साबित हुई।  

विज्ञापन
Kamayani Express Bomb Threat: Passengers disembarked at Bina station MP News in Hindi
कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना - फोटो : अमर उजाला
बलिया से लोकमान्य तिलक तक जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। सागर जिले के बीना जंक्शन पर ट्रेन को रोककर जांच की गई। घंटों चली जांच के बाद बम की बात अफवाह साबित हो गई। यात्रियों को ट्रेन में बैठाया जा रहा है। कुछ देर में ट्रेन रवाना की जाएगी। 




जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर में बीना रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां रुकी ट्रेन में बम होने की सूचना पर आरपीएफ की टीम पहुंची। बलिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक जाने वाले 11072 कामायनी एक्सप्रेस को बीना स्टेशन पर रोका गया। आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। भोपाल कंट्रोल रूम रेलवे के आदेश पर ट्रेन की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में बम होने की अफवाह के चलते ये सारी कवायद की गई। कुछ डिब्बों से यात्रियों को भी निकाला गया और जांच की गई।  
 
Kamayani Express Bomb Threat: Passengers disembarked at Bina station MP News in Hindi
बम की सूचना के ट्रेन खाली करा ली गई और जांच की जा रही है। - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर अलर्ट घोषित
साथ ही, इसकी सूचना सागर बम निरोधक दस्ते को दी गई, जहां से टीम बीना स्टेशन के लिए रवाना हो गई। यही नहीं, एहतियात को तौर पर सागर रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट घोषित कर दिय गया है। इधर, बीना स्टेशन पहुंची जांच टीम ने ट्रेन के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर खाली कराया जा रहा है। इसके बाद पूरी ट्रेन की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है। सागर से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया है। स्टेशन पर किसी को आने नहीं दिया जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक ट्रेन की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही ट्रेन बढ़ाने का निर्णय लिया जा रहा है। फिलहाल रेल अधिकारी कुछ बताने से बच रहे है। सूत्रों के अनुसार ट्रेन को चेक करने का निर्देश भोपाल से मिला था। 

 
Kamayani Express Bomb Threat: Passengers disembarked at Bina station MP News in Hindi
बीना रेलवे स्टेशन पर किसी को आने नहीं दिया जा रहा - फोटो : अमर उजाला
बम स्क्वॉड मौके पर
बम की सूचना के बाद बीना रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। थोड़ी देर पहले ही बम निरोधक दस्ते की टीम पहुंच गई है और जांच शुरू की गई। बम स्क्वॉड हर बोगी की जांच करेगा। सब कुछ ठीक होने के बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ाया जाएगा। 

पहले भी मिल चुकी बम की सूचना
इससे पहले 26 मार्च 2024 को भी कामायनी एक्सप्रेस में इसी तरह से बम रखे होने की खबर आई थी। तब आनन-फानन में ट्रेन को उत्तर प्रदेश के जंघई स्टेशन पर रोका गया था। करीब तीन घंटे ट्रेन की जांच की गई थी। तब ये अफवाह झूठी निकली थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed