{"_id":"64eb655b95b607161c0e4385","slug":"mp-news-ohe-line-collapses-on-bhopal-bilaspur-express-train-stir-among-passengers-rail-traffic-disrupted-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर गिरी ओएचई लाइन, यात्रियों में हड़कंप, रेल यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर गिरी ओएचई लाइन, यात्रियों में हड़कंप, रेल यातायात बाधित
Sun, 27 Aug 2023 08:31 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 27 Aug 2023 08:31 PM IST
सार
सागर के पास बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस पर ओएचई लाइन टूटकर गिर गई थी। थोड़ी देर के लिए यात्रियों में हड़कंप की स्थिति बनी और रेल यातायात बाधित हुआ। बता दें कि ओएचई लाइन में 25 हजार वोल्ट की सप्लाई रहती है।
विज्ञापन
सागर के पास बिलासपुर एक्सप्रेस पर ओएचई लाइन टूटकर गिर गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर-बीना-कटनी रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस पर ओएचई लाइन टूटकर गिर गई। इससे इंजन का पैंड्राल टूट गया। लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद सभी यात्री ट्रेन से सकुशल उतर आए। थोड़ी देर के लिए हड़कंप की स्थिति बनी और रेल यातायात बाधित हुआ।
जानकारी के अनुसार हादसा सागर के खुरई और बघौरा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। बिलासपुर-भोपाल ट्रेन 11.30 बजे खुरई स्टेशन से निकली। करीब 10 किलोमीटर चलने के बाद ओएचई तार को इंजन से जोड़ने वाला पैंड्राल टूट गया। लाइन टूटने की खबर फैलते ही ट्रेन में यात्रियों में हड़कंप मच गया। हर कोई गेट की तरफ आ गया।
कटनी से भोपाल जा रहे शिवम साहू ने बताया कि तार नीचे गिरने से गिट्टी की आवाज आ रही थी। तार हमारे कोच में उलझने लगा। करंट फैलने के डर से तुरंत चेन पुलिंग की। इसके बाद ट्रेन रुकी। सेफ्टी फीचर के कारण ओएचई लाइन के टूटते ही करंट सप्लाई बंद हो गई थी। लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद सभी यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए। लोको पायलट ने रेलवे के उच्च अधिकारियों को सूचना देकर ओएचई लाइन की सप्लाई को रुकवाया।
विज्ञापन
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, ओएचई लाइन कट होने की वजह से ट्रेन का पैंड्राल तार में फंस गया होगा। कटनी से बीना ट्रैक बंद कर लाइन की मरम्मत की गई। रेलवे की टावर टीम सुधार कर किया तीसरी लाइन से गाड़ियां निकाली गईं। जानकारी के अनुसार, ओएचई लाइन में 25 हजार वोल्ट की सप्लाई रहती है। तार टूटने की स्थिति में अर्थ मिलते ही लाइन फॉल्ट हो जाती है, लेकिन अर्थिंग मिलते ही विस्फोट जैसी आवाज आने लगती है इस घटना में भी ऐसा ही कुछ हुआ।