फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP News NPA placed water pots on stretchers keeping dead bodies in Sagar people kept distance drinking water

MP News: सागर में शव रखने वाले स्ट्रेचर पर नपा ने रखवाए प्याऊ के मटके, लोगों ने पानी पीने से बनाई दूरी

Fri, 24 May 2024 04:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 24 May 2024 04:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में स्थित देवरीकला से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। इसे जानकारी कहें या फिर अनजाने में कहें, कुछ भी हो सकता है। लेकिन नगर पालिका ने शव रखने वाले स्ट्रेचर पर प्याऊ का मटका रखवा दिया।

विज्ञापन
MP News NPA placed water pots on stretchers keeping dead bodies in Sagar people kept distance drinking water
प्याऊ का मटका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर में देवरीकला नगर पालिका द्वारा स्वर्ग रथ वाहन में शव रखने के लिए जिस स्ट्रेचर का उपयोग किया जाता था। अब इस स्ट्रेचर का उपयोग पीने के पानी के मटके रखने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा भीषण गर्मी में पीने के पानी की समस्या को देखते हुए नगर पालिका चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने सार्वजनिक प्याऊ खोली गई। लेकिन नगर पालिका कर्मचारियों ने शव रखने वाले स्ट्रेचर पर मटके रख दिए, जिस पर लोगों ने घोर आपत्ति दर्ज कराई है। अधिकांश लोग स्ट्रेचर पर रखे मटके के कारण पीने का पानी नहीं पीते हैं। इस मामले में नगर पालिका सीएमओ गजेन्द्र नागपुरे का कहना है कि एक पुराना स्ट्रेचर पड़ा था, जिसे शाम तक हटवा दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed