{"_id":"66210073b8525a489b0f7b9b","slug":"mp-ls-election-cm-mohan-yadav-reached-sagar-participated-in-road-show-with-bjp-candidate-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP LS Election: सागर पहुंचे सीएम मोहन यादव, भाजपा प्रत्याशी के साथ रोड शो में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP LS Election: सागर पहुंचे सीएम मोहन यादव, भाजपा प्रत्याशी के साथ रोड शो में हुए शामिल
Thu, 18 Apr 2024 04:47 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:47 PM IST
सार
सीएम डॉ. मोहन यादव सागर से भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े के नामांकन के समय शामिल रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 29 सीटें भाजपा जीतेगी। मोदीमय है मध्यप्रदेश।
विज्ञापन
सागर में रोड शो में शामिल हुए सीएम मोहन यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को सागर में थे। दाखिल किए जाने के पहले उनके समर्थन में आयोजित रोड शो में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे थे।
निर्धारित समय से लगभग सवा घंटा देरी से बालाजी मंदिर स्थित हेलीपैड पर पहुंचे सीएम यादव का भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, स्थानीय विधायक शैलेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह, आदि ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम डॉ. मोहन यादव यहां से कार द्वारा सरस्वती गार्डन मोती नगर चौराहा पहुंचे और रथ पर सवार हुए। यहां उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व प्रहलाद पटेल, विधायक शैलेंद्र जैन निवृत्तमान सांसद राज बहादुर सिंह, महापौर संगीता सुशील तिवारी, लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े आदि भी रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए निकले।
विज्ञापन
रोड शो मार्ग पर जगह-जगह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री का रोड शो यहां से रामबाग मंदिर बड़ा बाजार, कोतवाली होकर तीनबत्ती पहुंचकर पूर्व निर्धारित समापन स्थल कटरा यातायात थाने के पहले ही समाप्त हो गया। रोड शो के पश्चात लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा श्रीमती लता वानखेड़े ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन प्रक्रिया के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने के दावे को दोहराया। सीएम ने कहा कि पूरा प्रदेश मोदी मय है।