{"_id":"6547d57f3a09adea5306486f","slug":"mp-election-2023-defense-minister-rajnath-singh-visits-sagar-targets-digvijay-kamal-nath-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: सागर में गरजे रक्षामंत्री राजनाथ, दिग्विजय-कमलनाथ पर बोले- सरकार में आए तो जनता के कपड़े फाड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: सागर में गरजे रक्षामंत्री राजनाथ, दिग्विजय-कमलनाथ पर बोले- सरकार में आए तो जनता के कपड़े फाड़ेंगे
Sun, 05 Nov 2023 11:18 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:18 PM IST
सार
राजनाथ सिंह रविवार को सागर जिले में थे। जिले में उनकी चार सभाए थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग हिंदू-मुस्लिम बहुत करते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी जाति, समुदाय, पंथ की राजनीति नहीं करती।
विज्ञापन
सागर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के चुनावों में इस समय प्रचार जोर-शोर से जारी है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों की फौज उतार दी है। कांग्रेस पर, खासकर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला किया जा रहा है। अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दोनों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह लोग चुनाव शुरू नहीं हुए थे। तभी एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने लगे थे। वे एक-दूसरे कपड़े फाड़ रहे हैं। यदि इनकी सरकार बन जाएगी तो वह जनता के कपड़े फाड़ेंगे।
बता दें कि राजनाथ सिंह रविवार को सागर जिले में थे। जिले में उनकी चार सभाए थीं। सुरखी विधानसभा के बिलहरा में भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि इस बार मप्र में टक्कर की लड़ाई है। मैं शिवराज सिंह को जानता हूं। शिवराज सिंह राजनीति के धोनी हैं। शुरुआत कितनी खराब हो, लेकिन अंत आते-आते मैदान जीत जाते हैं।
कांग्रेस पर साधा निशाना
रक्षामंत्री ने कश्मीर से धारा 370 हटाने और अयोध्या में राम मंदिर बनने को लेकर भी जनता से बात की। उन्होंने कहा भाजपा सरकार देश के हर व्यक्ति के हित के लिए काम करती है। राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस के लोग हिंदू-मुस्लिम बहुत करते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी जाति, समुदाय, पंथ की राजनीति नहीं करती। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह चर्चा में हैं। ये लोग चुनाव शुरू नहीं हुए थे। तभी एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने लगे थे। वे एक-दूसरे कपड़े फाड़ रहे हैं। यदि इनकी सरकार बन जाएगी तो वह जनता के कपड़े फाड़ेंगे। इसलिए इनसे बचकर रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
सपा, बसपा और आप चुनावी चिड़िया
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जिले की नरयावली विधानसभा के कर्रापुर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप लारिया के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सागर में 100 करोड़ रुपए की लागत से संत रविदास जी की स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। दुनिया के लोग स्मारक को देखने के लिए आएंगे। चुनाव के सपा, बसपा, आप मैदान में आ जाती हैं। यह चुनावी चिड़िया हैं। चुनाव आता है तो वह भी उड़कर आ जाती हैं। बंडा विधानसभा में राजनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में आज दुनिया में भारत का नाम बढ़ा है। पहले दुनिया कहती थी कि भारत कमजोर देश है, लेकिन आज भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है। प्रधानमंत्री ने हर घर जल पहुंचाने का संकल्प लिया है। हमारे प्रधानमंत्री का सीना 56 इंच चौड़ा है। वे कबूतर भी छोड़ते हैं और चीते भी। दुनिया के लोग चीते देखने के लिए आएंगे।