फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Congress candidate Jyoti Patel challenges BJP MLA Gopal Bhargava

MP Election 2023: आठ बार के विधायक भार्गव को युवा ज्योति पटेल की चुनौती, बोलीं- रावण को भी बालकों ने हराया था

Utkarsh Chaturvedi उत्कर्ष चतुर्वेदी
Updated Tue, 31 Oct 2023 07:20 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों का घमासान अपने शबाब पर है। आठ बार के विधायक और रहली से भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव के सामने कांग्रेस ने 30 वर्षीय ज्योति पटेल को उतारा है। अमर उजाला ने आज उनसे खास बातचीत की। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress candidate Jyoti Patel challenges BJP MLA Gopal Bhargava
कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहली विधानसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला है। आठ बार के विधायक और मंत्री गोपाल भार्गव के सामने कांग्रेस ने युवा इंजीनियर ज्योति पटेल को उतारा है। ज्योति इलाके में सक्रिय हैं और कांग्रेस की तेजतर्रार नेत्रियों में से एक हैं। 

विज्ञापन


 कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मुझे डमी कैंडिडेट समझना विरोधियों की भूल होगी। रावण भी कहता था कि बालक मुझे क्या हराएंगे? अगर मुझे हल्के में लिया तो यह मेरे लिए तो अच्छा ही रहेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योति इंजीनियर हैं और रहली से दो बार की जिला पंचायत सदस्य रही हैं। ज्योति पटेल कुर्मी समाज से आती हैं। इससे पहले भी जातिगत समीकरण देखते हुए कांग्रेस ने कुर्मी समाज के जीवन पटेल को टिकट दिया था। उन्हें हर बार हार का सामना करना पड़ा। इस बार कांग्रेस ने युवा ज्योति को मौका दिया है। ज्योति का आरोप है कि सड़क भले ही बनी हो, लेकिन मेरे क्षेत्र में रोजगार का अभाव है। मेरे पास सारे सबूत हैं कि सड़क कैसे बन रही है? मैं मानती हूं कि मुकाबला कड़ा है। चालीस साल से वो सत्ता में हैं। उन्होंने इस दौरान अपने गुर्गों का विकास किया है।

परिवार ने किया संघर्ष, अब गुंडागर्दी से क्षेत्र को आजाद करूंगी
ज्योति कहती हैं कि मेरी विधानसभा में डर का माहौल है। मुझे इस गुलामी को तोड़ना है। मुझ पर भी मुकदमे दर्ज हुए हैं। हर विरोध करने वाले पर मुकदमा तो होगा ही। मंत्री कहते हैं लोग उनके जूते पर माथा रगड़ते हैं इसलिए उन्हें पॉलिश की जरूरत नहीं। इसके मुकाबले मेरी उम्र कम है। मेरे परिवार ने संघर्ष किया है। मां जेल गईं। मैंने इक्कीस साल की उम्र में पहला चुनाव जीता। कोई ये समझे कि मैं डमी कैंडीडेट हूं, तो ऐसा नहीं है। रावण भी कहता था कि मुझे बालक क्या हराएंगे? विरोधी अगर मुझे हल्के में लेते हैं तो यह मेरे लिए अच्छा ही है।


पढ़ाई में हमेशा टॉपर रही हैं ज्योति
ज्योति का कहना है कि मैं पढ़ाई में टॉपर या सेकेंड टॉपर रही हूं। अस्सी फीसदी से ज्यादा नंबर लेकर इंजिनियरिंग पास की है। मैंने एक बड़े सिस्टम से लड़ने के लिए अपना सिस्टम बनाया है। हर एक बूथ पर दस लोग तैयार किए हैं। मेरी दस साल की तैयारी का ये फल है। तीन दिसंबर को ही पता चलेगा कि उन फाइलों में क्या है।

मैं जीत गईं तो प्रियंका जी आएंगी विधानसभा
ज्योति कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से खासी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सागर में आठ में से चार टिकट यानी पचास फीसदी महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। लड़की विधायक होगी तो महिलाएं अपनी समस्या मुझे बता पाएंगी। गोपाल भार्गव से महिला परेशानी नहीं बता सकती। प्रियंका गांधी की सभा में मंच पर मुझे भी बुलाया था। प्रियंका जी ने मुझसे कहा तुम बहादुर हो जीतकर आना है। अगर जीत गई तो तुम्हारी विधानसभा में आऊंगी। प्रियंका गांधी को हर कोई चाहता है। मैं चाहूंगी वो मेरी जीत के बाद यहां आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed