फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP Crime Police recovered Rs One crore 40 lakh from car while checking liquor smuggling In Sagar

MP Crime: शराब तस्करी के शक में हो रही थी चेकिंग, पुलिस को कार से मिले एक करोड़ 40 लाख रुपये

Mon, 18 Sep 2023 07:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 07:20 PM IST
सार

Sagar Crime News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में पुलिस ने एक लग्जरी कार को जब्त किया है, जिसमें से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। पुलिस ने फार्च्यूनर कार से एक करोड़ 40 लाख रुपये बरामद किए हैं। अवैध शराब की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, जिसमें फार्च्यूनर कार पुलिस की गिरफ्त में आई। मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
MP Crime Police recovered Rs One crore 40 lakh from car while checking liquor smuggling In Sagar
कार जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर में एक फार्च्यूनर कार से पुलिस ने एक करोड़ 40 लाख रुपये बरामद किए हैं। अवैध शराब की सूचना पर की जा रही चेकिंग में यह भोपाल पासिंग फार्च्यूनर कार पुलिस की गिरफ्त में आई है। इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार रात गश्त के दौरान ट्रैफिक और कैंट पुलिस ने शराब तस्करी के शक में खेल परिसर के पास खड़ी लग्जरी कार की तलाशी ली। उसमें बोरी में भरे नोट के बंडल मिले हैं। 500-500 रुपये के नोट की गड्डियां देख पुलिस अधिकारियों की आंखें खुली रह गईं। दो युवकों के साथ गाड़ी और नकदी को कैंट पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


कैंट थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया, अवैध शराब की सूचना पर कारों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान पीलीकोठी क्षेत्र में एक संदिग्ध फार्च्यूनर कार की तलाशी लेने पर उसमें एक करोड़ चालीस लाख रुपये नकद रखे पाए गए। मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गाड़ी मालिक को भी तलब किया गया है। आयकर विभाग को भी इस जब्त रकम की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब्त नकदी को लेकर चल रही जांच
थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया, कार से शराब ले जाने की सूचना मिलने पर खेल परिसर मैदान के पास जांच की गई। नोट मिलने पर कार और दो लोगों को थाने ले जाया गया है। गाड़ी मालिक को बुलाया गया है, गाड़ी से कैश कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed