फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Middle aged man dies after being shot in the head in Sagar

Sagar News: सिर में गोली लगने से अधेड़ की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी; आत्महत्या का अंदेशा

Mon, 03 Jun 2024 10:17 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Jun 2024 10:17 AM IST
सार

Sagar News: लेबर सप्लायर की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। शव मसानझिरी रोड के किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची एफएसएल की टीम जांच में जुट गई है। मामले को लेकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
Middle aged man dies after being shot in the head in Sagar
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतीनगर थाना अन्तर्गत ग्राम कनेरादेव में लेबर सप्लायर की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। शव मसानझिरी रोड के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की। जहां मृतक के पास में देशी तमंचा मिला है। प्रथम दृष्टया में मामला सुसाइड का लग रहा हैं, इधर पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार मुकेश पटेल उम्र 45 साल का खून से सना शव मसानझिरी रोड के किनारे मिला है। मृतक मुकेश के सिर में गोली लगी थी। शव के पास में एक देशी कट्टा पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा, सीएसपी यश बिजौरिया, मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत घटना स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


एफएसएल और गन शॉट एक्सपर्ट को घटनास्थल पर बुलाया गया, जिन्होंने वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। आज सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मौके से मिला कट्टा जब्त किया है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed