फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: 22-year-old woman who went to take bath on Rishi Panchami died by drowning in a pond

Sagar News: ऋषि पंचमी पर नहाने गई 22 वर्षीय महिला की तालाब में डूबने से मौत, बहन और मां को दामाद ने बचाया

Sun, 08 Sep 2024 06:25 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 06:25 PM IST
सार

सागर जिले के सानोधा थाना अंतर्गत ग्राम पड़रिया में एक 22 वर्षीय महिला दीपा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दामाद ने मां और महक को बचा लिया, लेकिन दीपा को नहीं बचा सका। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है।

विज्ञापन
Sagar News: 22-year-old woman who went to take bath on Rishi Panchami died by drowning in a pond
नहाते समय तालाब में डूबकर महिला की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के सानोधा थाना अंतर्गत ग्राम पड़रिया में ऋषि पंचमी के अवसर पर नहाने के दौरान 22 वर्षीय दीपा अहिरवार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दीपा अपनी बहन महक के साथ नहा रही थी जब दोनों गहरे पानी में चली गईं। उनकी मां बचाने कूदी, लेकिन वह भी डूबने लगी। इसी दौरान दामाद ने मां और महक को बचा लिया, लेकिन दीपा को नहीं बचा सका। घटना की जानकारी मिलते ही सानोधा पुलिस मौके पर पहुंची। तालाब से मृतका के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार सानौधा थाना की शाहपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम पड़रिया में रविवार सुबह 10.30 बजे ऋषि पचंमी के त्योहार पर घर के पास बने निजी तालाब में नहाने गई दीपा पति कृष्ण कुमार अहिरवार उम्र 22 साल निवासी पड़रिया की तालाब में डूबने से हुई मौत हो गई। बताया जा रहा है महिला अपनी छोटी बहिन महक के साथ नहा रही थी। नहाते नहाते दोनों गहरे पानी में  डूबने लगीं। उनके डूबने की खबर सुन उनकी मां उन्हें बचाने तालाब में कूद गई और वो भी डूबने लगी। इसी दौरान घर पर आए उनके दामाद को पता चलने पर तीनों को डूबता देख उनका दामाद भी तालाब में कूद गया। उसने किसी तरह मां और एक बेटी को बचा लिया, लेकिन वह दीपा को नहीं बचा पाया। बताया जा रहा है कि मृतका का इसी वर्ष ग्राम टेकापार बिलेहरा निवासी कृष्ण कुमार के साथ विवाह हुआ था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed