{"_id":"667a338c59be9e0e070b1235","slug":"maruti-van-carrying-school-children-overturned-in-sagar-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: सागर में स्कूली बच्चों को ले जा रही मारुति वैन पलटी, हादसे में छह से ज्यादा बच्चे हुए चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: सागर में स्कूली बच्चों को ले जा रही मारुति वैन पलटी, हादसे में छह से ज्यादा बच्चे हुए चोटिल
Tue, 25 Jun 2024 08:33 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 25 Jun 2024 08:33 AM IST
सार
MP: मंगलवार सुबह करीब 7.15 बजे प्राइवेट बस स्टैण्ड के पास स्कूली बच्चों से भरी मारुति वैन पलट गई। वैन में सेन्ट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के आधा दर्जन से अधिक बच्चे थे। उनमें से कुछ बच्चों के सिर व मुंह में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
स्कूली वैन पलटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये वैन आनंद श्री होटल के बगल वाली घाटी से नीचे की तरफ आई और रोड क्रॉस कर सीधे सामने खुले नाले में जाकर पलट गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए।
विज्ञापन
पास में पान की दुकान पर कुछ लोग खड़े थे। उन्होंने तत्काल दौड़कर वैन से बच्चों को बाहर निकाला। वैन चलाने वाले ड्राइवर का कहना था कि ब्रेक फेल होने से ये हादसा हुआ। घायल बच्ची को परिजन अस्पताल ले गए हैं। ये सभी बच्चे शनीचरी, शुक्रवारी, तिलकगंज और कृष्णगंज वार्ड के बताए जाते हैं। इधर वैन की कंडीशन बहुत ही कंडम प्रतीत हो रही है। उसमें नंबर प्लेट तक नहीं है।
विज्ञापन
