{"_id":"6596a90be2cc8a174f0819f3","slug":"mangubhai-patel-sagar-tour-government-is-providing-benefits-to-beneficiaries-through-schemes-at-your-doorstep-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mangubhai Patel Sagar Tour: 'योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को सरकार आपके द्वार पहुंचकर कर रही लाभान्वित'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mangubhai Patel Sagar Tour: 'योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को सरकार आपके द्वार पहुंचकर कर रही लाभान्वित'
Thu, 04 Jan 2024 06:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 04 Jan 2024 06:18 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल गुरुवार को सागर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए सागर जिले के ग्राम भापेल में पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने दीप प्रज्जलित कर की। आयोजित शिविर में कहा कि योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को सरकार आपके द्वार पहुंचकर लाभान्वित कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सागर का भापेल आज गौरव महसूस कर रहा होगा, जब पूरी सरकार ग्राम भापेल में आकर हितग्राहियों को लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा अनेक क्रांतिकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है।प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जहां पक्के मकान बनाये जा रहे हैं। वहीं, गरीब व्यक्तियों को निःशुल्क पांच लाख तक का इलाज आयुष्मान भारत निरामय योजना के माध्यम से दिया जा रहा है।कच्चे मकान में रहने में जो दर्द होता है, वह रहने वाला ही समझ सकता है। इसी प्रकार जब गरीब व्यक्ति पैसों के अभाव में इलाज नहीं करा पाता, इसकी पीड़ा वही समझता है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा, प्रधानमंत्री ने सभी की पीड़ा समझते हुए योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। ऐसे जरूरतमंद और पात्र नागरिक जो किन्हीं कारणों से शासन की योजनाओं के हितलाभ से वंचित रह गए हैं, उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनके जीवन में खुशहाली लाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। इसमें आईईसी वैन में लगे एलईडी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा हितलाभ भी वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हर पात्र को मिल रहा है योजनाओं का लाभ
सागर जिले के ग्राम भापेल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि केन्द्र और राज्य शासन द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पहले योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को कार्यालयों में जाना पड़ता था। लेकिन अब संकल्प यात्रा के माध्यम से अधिकारी स्वयं नागरिकों के पास पहुंच कर आवेदन प्राप्त कर रहे हैं। सागर जिले में अब तक 345 ग्राम पंचायतों में विकसित यात्रा पहुंच चुकी है तथा हितग्राहियों को पात्रतानुसार योजनाओं के हितलाभ भी दिये जा रहे हैं।
