फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Love Affair: Mother of two children ran away with her lover Sagar news in hindi

MP News: शादी, सोशल मीडिया और फरार, जिस पत्नी के लिए सड़क पर लोट रहा पति, उसका कांड कर देगा हैरान, जानें मामला

Wed, 19 Feb 2025 04:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 19 Feb 2025 04:19 PM IST
सार

Love Affair: सागर में प्रेमी संग फरार हुई पत्नी की तलाश में पति दर-दर भटक रहा है। पत्नी का कुछ पता नहीं चलने पर अब उसने एसपी ऑफिस जाकर उसे तलाश करने की गुहार लगाई है। बीतें दिनों उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ घर से चल गई थी। जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। 

विज्ञापन
Love Affair: Mother of two children ran away with her lover Sagar news in hindi
पत्नी के लिए भटक रहा पति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊपर तस्वीर में सड़क पर लोट लगाते हुए दिख रहा युवक एक पति है। वह ऐसा अपनी को वापस दिलवाने की मांग को लेकर ऐसा कर रहा है। इस युवक का नाम खुशीराम शर्मा है। बीते दिनों खुशीराम की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसे तलाश करने की मांग को लेकर खुशीराम सागर एसपी कार्यालय में साष्टांग करते हुए पहुंचा। इस दौरान उसने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर पत्नी और बच्चों को खोजने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


दरअसल, मामला सागर जिले के जरुआखेड़ा कस्बे के मूडरा गांव है। जहां रहने वाली रहने वाली 25 साल की बसंती कुशवाह उर्फ पूनम पति खुशीराम कुशवाह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाती थी। उसे इंस्ट्राग्राम पर रील बनाने का शौक था और वह इससे फेमस होकर पैसे भी कमाना चाहती थी। इंस्ट्राग्राम पर उसकी पहचान आकाश कुशवाह नाम के युवक के साथ हुई थी। दोनों में खूब बात होती थी, आकाश ने उसे फेमस होने और कामने का लालच दिया तो वह दो बच्चों को लेकर घर से भाग गई।

विज्ञापन

जीजा के घर जाने का कहकर गई थी
महिला के पति खुशीराम कुशवाहा ने बताया कि 13 फरवरी को उसकी पत्नी बसंती अपने जीजा राकेश पटेल के घर बरोदिया कला जाने का बात कहकर घर से निकली थी। राकेश के घर पहुंचे के बाद वहां कुछ देर रुकी और फिर कहीं चली गई। वह अपने साथ दोनों बच्चों को भी ले गई थी। बसंती का मोबाइल नंबर लगातार बंद आ रहा है। उसका कहीं कुछ पता भी नहीं चल रहा है।  

रेलवे स्टेशन पर नहीं मिली 
पति ने बताया कि 13 फरवरी की रात 10 करीब बजे बसंती ने फोन कर बताया था कि वह बीना रेलवे स्टेशन है। इसके बाद वह अपनी बाइक से स्टेशन पर पहुंचा और उसके तलाश किया। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला और न ही बच्चे मिले। 

Love Affair: Mother of two children ran away with her lover Sagar news in hindi
पत्नी के लिए भटक रहा पति। - फोटो : अमर उजाला

इस तरह मिला था प्रेमी आकाश 
पत्नी की तलाश में भटक रहे पति खुशीराम कुशवाह ने बताया कि बसंती इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी। जहां, उसकी आकाश कुशवाहा नामक के युवक से बात होने लगी थी। जानकारी लगने पर उसने बसंती को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। आकाश से बात करने का मना करने पर वह घर से भागने की धमकी भी देने लगी थी। 

रुपये कमाने का लालच दिया
खुशीराम ने आरोप लगाया कि आकाश कुशवाह ने उसकी पत्नी बसंती को इंस्टाग्राम से लाखों रुपये कमाने का लालच दिया, जिससे बाद वह घर से चली गई। उसकी गुमशुदगी बरोदिया कला चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed