{"_id":"66092646aff1dc28fd01ba61","slug":"laborer-who-came-for-harvesting-died-due-to-unknown-reason-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: फसल कटाई के लिए आए मजदूर की अज्ञात कारण से हुई मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: फसल कटाई के लिए आए मजदूर की अज्ञात कारण से हुई मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम
Sun, 31 Mar 2024 02:30 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 31 Mar 2024 02:30 PM IST
सार
Sagar News: जिले के मंडीबामोरा में कटनी जिले से आए एक किसान की मौत हो गई। मृतक किसान फसल काटने के लिए आया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मजदूर की अज्ञात कारण से हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी जिले से मंडीबामोरा फसल कटाने के लिए आए संतोष भूनिया (38) निवासी बंजर बराई कटनी की हालत खराब होने पर उसे मंडीबामोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया। जहां डॉक्टर की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने किया मर्ग कायम
मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पीएम के लिए बीना सिविल अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
