फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Indore Couple Raja Murder Case Fourth Accused Anand Kurmi Arrested from Sagar Mp News in Hindi

Raja Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, चौथा आरोपी आनंद कुर्मी सागर से पकड़ा गया

Mon, 09 Jun 2025 02:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 09 Jun 2025 02:07 PM IST
सार

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्या मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले से जुड़े चौथे आरोपी आनंद कुर्मी को मध्य प्रदेश के सागर जिले के बसरारी गांव (थाना खिमलासा) से गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

विज्ञापन
Indore Couple Raja Murder Case Fourth Accused Anand Kurmi Arrested from Sagar Mp News in Hindi
आनंद कुर्मी को किया गया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस हाई-प्रोफाइल केस से जुड़े चौथे आरोपी आनंद कुर्मी को मध्य प्रदेश के सागर जिले के बसरारी गांव (थाना खिमलासा) से हिरासत में ले लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आनंद की लोकेशन ट्रेस होते ही उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


तीन अन्य आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं
इससे पहले इंदौर और इसके आस-पास के इलाकों से राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत नाम के तीन आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी कि इंदौर और मेघालय पुलिस ने रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात संयुक्त अभियान चलाकर इन तीनों को पकड़ा। उन्होंने बताया, "इनमें से दो आरोपियों को इंदौर से और एक को शहर के पास से गिरफ्तार किया गया है। मेघालय पुलिस फिलहाल इनसे पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई पूछताछ के आधार पर तय होगी।"
विज्ञापन


पत्नी सोनम गाजीपुर में मिली
राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी (25) भी पहले लापता थी, जिसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से बरामद किया गया बताया गया कि सोनम ने 23 मई को आखिरी बार अपनी सास से फोन पर बात की थी, जिसके बाद से उसका परिवार से संपर्क टूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sonam Raghuwanshi: सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में किया आत्मसमर्पण, गिरफ्तार की गई; पढ़ें चौंकाने वाला खुलासा

हनीमून के दौरान हुई थी हत्या, शव झरने के पास मिला
राजा और सोनम 11 मई को विवाह के बंधन में बंधे थे और 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे। 23 मई को दोनों लापता हो गए थे इसके बाद राजा रघुवंशी का शव 2 जून को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स (सोहरा/चेरापूंजी) क्षेत्र के एक झरने के पास गहरी खाई में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed