फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   In Sagar, four people beat a young man to death with sticks

Sagar: हंसी-मजाक में लड़की को लेकर विवाद, चार लोगों ने डंडों से पीटकर ले ली युवक की जान, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Jan 2024 08:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 14 Jan 2024 08:29 PM IST
सार

हंसी मजाक दौरान एक लड़की के मामले की चर्चा आने पर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामले में पुलिस ने चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
In Sagar, four people beat a young man to death with sticks
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हंसी मजाक के दौरान विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दो आरोपियों की तलाश जारी है। दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल होने पर नरसिंहपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नेगुवां (तोड़का) की है। 

विज्ञापन


12 जनवरी की शाम को करीब 6:30 बजे गांव में ही हंसी मजाक दौरान एक लड़की के मामले की चर्चा आने पर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि हाकम सिंह लोधी, छतर सिंह लोधी एवं अन्य दो लोगों ने मिलकर लाठी डंडों से दशरथ उर्फ छोटू पिता घनश्याम लोधी उम्र 20 साल के साथ जमकर मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


बीच बचाव में आए उनके पिता घनश्याम और देवराज की भी पिटाई कर दी। मारपीट में दशरथ उर्फ छोटू लोघी लाठी डंडों की मार से लहूलुहान हो गया, जिसे गंभीर हालत में परिजन तेंदूखेड़ा अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल नरसिंहपुर ले जाया गया। वहां रात्रि में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरा घायल देवराज लोधी नरसिंहपुर के अस्पताल में भर्ती है। मृतक के पिता को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराजपुर थाना प्रभारी मीनेष भदौरिया ने बताया कि हंसी मजाक के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद में युवक दशरथ उर्फ छोटू लोधी की इलाज के दौरान नरसिंहपुर में मौत हो गई थी। एक युवक नरसिंहपुर अस्पताल में भर्ती है। पूरे मामले में एक पक्ष के चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। रविवार को दो लोगों हाकम और छतर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed