{"_id":"659831fe1a42d90b4c02017a","slug":"grp-constable-assaulted-in-sagar-man-and-woman-beat-him-to-death-with-shoes-and-slippers-at-railway-station-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर में GRP कांस्टेबल के साथ मारपीट: रेलवे स्टेशन पर महिला-पुरुष ने जूता-चप्पल से बेदम पीटा, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर में GRP कांस्टेबल के साथ मारपीट: रेलवे स्टेशन पर महिला-पुरुष ने जूता-चप्पल से बेदम पीटा, जानें पूरा मामला
Fri, 05 Jan 2024 10:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:14 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक पुलिसकर्मी के पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और पुरुष मिलकर बीच सड़क ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले की जूते-चप्पल से धुनाई करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
जूता-चप्पल से बेदम पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर में बीना रेलवे स्टेशन के बुकिंग ऑफिस के मुसाफिर खाने के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला और पुरुष ने ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक की जमकर पिटाई कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि महिला और पुरुष ने प्रधान आरक्षक को जमकर जूता चप्पलों से जमीन पर खींचकर पीटा। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बीना रेलवे स्टेशन के बुकिंग ऑफिस के मुसाफिर खाने के यहां जीआरपी प्रधान आरक्षक रवींद्र ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान एक महिला और पुरुष से किसी बात को लेकर प्रधान आरक्षक की कहासुनी हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि महिला और पुरुष प्रधान आरक्षक को जमकर पीट दिए। विवाद देख स्टेशन पर मौजूद मुसाफिरों की भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
इस पूरे मामले में बीना जीआरपी थाना प्रभारी एमपी ठक्कर ने बताया कि प्रधान आरक्षक रवींद्र बीना रेलवे स्टेशन के बुकिंग ऑफिस में ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान किसी बात को लेकर एक महिला और पुरुष से कहासुनी हुई है, जिसमें प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट की गई है। मामले की जांच की जा रही है। प्रधान आरक्षक पर भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
