{"_id":"65a7b429255e011dd907c1c7","slug":"girlfriend-and-brother-together-murdered-the-young-man-in-sagar-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: सुलझी हत्या की गुत्थी, प्रेमिका और भाई ने ही मिलकर की थी युवक की हत्या, घर टूटने का था डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: सुलझी हत्या की गुत्थी, प्रेमिका और भाई ने ही मिलकर की थी युवक की हत्या, घर टूटने का था डर
Wed, 17 Jan 2024 04:34 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:34 PM IST
सार
Sagar News: 5 दिन पहले तालाब में युवक की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाल कर जांच शुरू कर दी थी। अब युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बता दें कि युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने भाई के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन
हत्या का हुआ खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के बंडा में हुई युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। बंडा एसडीओपी शिखा सोनी ने बताया की ग्राम पिडरुआ में सागोरिया रोड स्थित तालाब में 5 दिन पहले ग्रामीणों ने एक युवक का शव तालाब में देखा था, जिसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला था। शव के बाहर निकालने के बाद देखा तो मृतक के गले में घाव के निशान थे और कमर में रस्सी बंधी हुई थी।
प्राथमिक जांच की गई तो पता चला मामला हत्या का है। मृतक को आरोपियों ने बोरी में भरकर और कमर में रस्सी बांधकर तालाब में फेंक दिया था। घटना की पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान 30 वर्षीय तुलसीराम प्रजापति के रूप में हुई और पता चला कि गांव की ही एक महिला से उसका प्रेम प्रसंग था। पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर जब महिला से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने अपने भाई के साथ मिलकर युवक की हत्या की है।
आरोपी भेजे गए जेल
इधर, आरोपी महिला ने बताया कि तुलसीराम प्रजापति से उसके प्रेम प्रसंग के संबंध थे, लेकिन यह बात उसके पति और ग्रामीणों को पता चलने लगी। घर न टूटे, इसलिए उसने अपने भाई हल्ले आदिवासी के साथ मिलकर तुलसीराम प्रजापति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और उसको जंगल में बुलाकर पहले चाकू से हमला किया, जब युवक भागने लगा तो भाई ने सिर पर पत्थर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया हैं।