फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Fed up with the beating of drunken husband The Mother took the dreadful step In Sagar

Sagar: सागर में शराबी पति की मारपीट से तंग आकर मां ने उठाया खौफनाक कदम, दो मासूमों के साथ कुएं में कूदी

Tue, 05 Sep 2023 08:30 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 05 Sep 2023 08:30 PM IST
सार

सागर में शराबी पति और उसकी मारपीट से तंग आकर एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। महिला के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
Fed up with the beating of drunken husband The Mother took the dreadful step In Sagar
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर में सोमवार देर रात केंट थाना क्षेत्र के एक कुएं में महिला और दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। महिला ने शराबी पति की मारपीट और आदतों से तंग आकर बच्चों के साथ आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


सागर केंट थाना पुलिस को सोमवार देर रात भगवानगंज इलाके के एक कुएं में लाशें होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने कुएं से एक महिला और दो मासूमों के शव बरामद किए। उनकी पहचान हेमलता पति दीपक पटेल निवासी तुलसीनगर के तौर पर हुई है। उसके साथ ही सात वर्षीय बालिका स्नेहा और पांच वर्षीय बालक चिराग की लाशें भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने रात को ही लाशों का पोस्टमॉर्टम कराया।  
विज्ञापन


महिला के परिजनों सहित उसकी मां ने दामाद दीपक पर हत्या का आरोप लगाया है। हेमलता की मां का आरोप है कि दीपक घुघर गांव से उनकी बेटी और बच्चों को सागर ले आया था। वहां से बेटी-बच्चों के साथ मारपीट करता था। एएसपी लोकेश सिन्हा ने कहा कि सभी तथ्यों पर जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed