{"_id":"64f1e4f56a49ca34d4090573","slug":"double-murder-retired-soldier-s-bloody-game-in-sagar-first-shot-elder-brother-then-daughter-and-nephew-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Double murder: सागर में रिटायर्ड फौजी का खूनी खेल, पहले बड़े भाई को फिर बेटी और भतीजे को मारी गोली, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Double murder: सागर में रिटायर्ड फौजी का खूनी खेल, पहले बड़े भाई को फिर बेटी और भतीजे को मारी गोली, दो की मौत
Fri, 01 Sep 2023 06:49 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 01 Sep 2023 06:49 PM IST
सार
सागर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड ने चौंका दिया है। अपने ही बड़े भाई, भतीजे को रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। वहीं अपनी ही बेटी पर भी फायर किया है, जो जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सागर में रिटायर्ड फौजी की बेटी भी जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के सागर जिले में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। रिटायर्ड फौजी ने अपने सगे बड़े भाई और उनके बेटे सहित अपनी ही बेटी को भी गोली मार दी। बड़े भाई और उनके बेटे की मौत हो गई, जबकि आरोपी की बेटी घायल है, जिसका इलाज बीएमसी में जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। हालांकि पारिवारिक मामले को लेकर विवाद होना माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक मामला सागर में सानौधा थाना क्षेत्र के लालेपुर सेमरा गांव का है। बताया गया कि रामाधार तिवारी एक रिटायर्ड फौजी है जो गांव में अपने परिवार के साथ रहता है। रामाधार तिवारी का अपने बड़े भाई राममिलन तिवारी से किसी पारिवारिक मामले को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को विवाद इतना बढ़ा कि रामाधार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बड़े भाई राममिलन को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पास आए अपने ही भतीजे और राममिलन के बेटे अजय को भी नही बख्शा और उसे भी गोली मार दी। इसी बीच जब रामाधार की बेटी घटना स्थल पर पहुंची तो हैवान बन चुके रामाधार ने अपनी ही बेटी पर भी फायर कर दिया, लेकिन गनीमत रही कि गोली बेटी के पैर में लगी।,इस घटना को अंजाम देकर रामाधार भाग गया।
गोली लगने से तीनों घायलों को सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान राममिलन तिवारी और उनके बेटे अजय तिवारी ने दम तोड़ दिया। युवती का इलाज जारी है। सागर एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी रामाधार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के कारण तलाशने के लिए आरोपी से अभी पूछताछ जारी है।